PBKS vs DC: पंजाब के लिए प्लेऑफ के रास्ते हुए बंद, दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रनों से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बनाए। रिले रोसौव 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 54 रन बनाए। पंजाब को 214 रन का लक्ष्य मिला था। लियाम लिविंग्सटोन की तमाम कोशिशों के बाद भी पंजाब 20 ओवर में 198 रन ही बना पाई।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 17, 2023 11:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 15 रन से हरायापंजाब को 214 रन का लक्ष्य मिला थाराइली रूसो ने 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए

PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ।  धर्मशाला में 10 साल बाद कोई आइपीएल मैच आयोजित किया गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पंजाब को 15 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने  20 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बनाए। रिले रोसौव 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 54 रन बनाए। पंजाब को 214 रन का लक्ष्य मिला था। पंजाब के लिए अथर्व तायड़े ने शानदार अर्धशतक लगाया। लियाम लिविंग्सटोन की तमाम कोशिशों के बाद भी पंजाब 20 ओवर में 198 रन ही बना पाई।

214 रनों की पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही। टीम का खाता खुलने से पहले कप्तान शिखर धवन आउट हो गए। ईशांत शर्मा ने उन्हें आमन हाकिम खान के हाथों कैच कराया। 50 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा।  प्रभसिमरन सिंह 19 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। 

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पारी की शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स ने 10 ओवर में बगैर विकेट के 93 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स को सैम करन ने पहला झटका दिया। डेविड वार्नर का शिखर धवन ने शानदार कैच लपका। उन्होंने 31 गेंद पर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ को 54 रन पर सैम करन ने पवेलियन भेजा।  रिले रोसौव 37 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 82 रन बनाए। फिलिप साल्ट 14 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। दोनों के बीच 30 गेंद पर 65 रन की साझेदारी हुई। हरप्रीत बरार के ओवर में 23 रन बने।

ऐसी थी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), रिले रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश ढुल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

 पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह।

टॅग्स :आईपीएल 2023पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्सशिखर धवनकगिसो रबादा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या