पाक खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने किया अपनी असली उम्र का खुलासा, अब तक दिया पूरी दुनिया को धोखा

शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में अपनी असली उम्र का खुलासा किया है और इससे साबित हो गया है कि वो अब तक पूरी दुनिया को धोखा दे रहे थे।

By सुमित राय | Published: May 02, 2019 11:03 PM

Open in App

पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा 'गेम चेंजर' में अपनी असली उम्र का खुलासा किया है और इससे साबित हो गया है कि वो अब तक पूरी दुनिया को धोखा दे रहे थे। उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि आधिकारिक दस्तावेजों में उनकी गलत उम्र दर्ज है, जो सभी लोगों को पता है। बता दें कि आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार शाहिद अफरीदी का जन्म 1 मार्च 1980 को हुआ है, जबकि यह झूठ है और उनका जन्म 1975 में हुआ था।

शाहिद अफरीदी अपनी रियल ऐज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे हैं। कभी भी शाहिद आफरीदी ने अपनी रियल ऐज को कबूल नहीं किया है। लेकिन, आत्मकथा में उम्र का जिक्र करते वे एक विवाद में फंस गए हैं। हालांकि अफरीदी ने अपनी जन्मतिथि का महीना और दिन नहीं बताया है।

शाहिद अफरीदी के नाम क्रिकेट करियर में उम्र को लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है और उन्होंने सबसे कम उम्र में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा है। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या शाहिद आफरीदी के नाम ये वर्ल्ड रिकॉर्ड रहना चाहिए। हालांकि, आइसीसी डॉक्यूमेंट्स मांगता है। लेकिन, डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक उनकी उम्र एक मार्च 1980 है और आत्मकथा में लिखा है कि उनका जन्म 1975 में हुआ था।

शाहिद अफरीदी ने 1996 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र 16 साल की बताई गई थी। अफरीदी ने 16 साल की उम्र में ही शतक जड़ा था और शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। हालांकि नए खुलासे से यह साफ हो गया है कि अफरीदी ने 16 साल नहीं, बल्कि 21 साल की उम्र में शतक जड़ा था।

टॅग्स :शाहिद अफरीदीक्रिकेट रिकॉर्डपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या