विराट कोहली ने कोच रवि शास्त्री को किया बर्थडे विश, लिखा- बहुत सारे लोग कॉन्फिडेंट होते हैं, लेकिन...

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का जन्म रवि 27 मई 1962 को मुंबई में हुआ था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 27, 2020 2:24 PM

Open in App
ठळक मुद्दे27 मई 1962 को मुंबई में हुआ था रवि शास्त्री का जन्म।साल 1985 में जड़े थे एक ओवर में 6 छक्के।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री 27 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बीसीसीआई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत तमाम क्रिकेटर्स ने बधाई दी है।

विराट कोहली ने ट्वीट किया, "बहुत सारे लोग कॉन्फिडेंट होते हैं, लेकिन बहादुर कुछ ही होते हैं... हैप्पी बर्थडे रवि भाई... गॉड ब्लेस।"

वहीं चेतेश्वर पुजारा ने बधाई के साथ जल्द मिलने का भरोसा भी दिया है...

कोच शास्त्री को शिखर धवन ने भी बधाई दी...

वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने शास्त्री के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा...

दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स और भारतीय स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक ओवर में 6 छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन रणजी ट्रॉफी में उनसे पहले ही रवि शास्त्री ये कारनामा कर चुके थे।

साल 1985 में बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए रवि शास्त्री ने एक ओवर में 6 छक्के लगाए। इसी पारी में रवि शास्त्री ने सबसे तेज दोहरा शतक मारा था। 113 मिनट और 123 गेंदों में उन्होंने डबल सेंचुरी ठोक दी थी। यह दूसरी बार था, जब किसी ने एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। गैरी सोबर्स ने 1968 में ही यह कारनामा कर डाला था।

टॅग्स :रवि शास्त्रीविराट कोहलीभारतीय क्रिकेट टीमचेतेश्वर पुजाराशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या