NZ Vs SL: मार्टिन गप्टिल का श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शतक, धोनी-रोहित पीछे छूटे

मार्टिन गप्टिल ने 139 गेंदों की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाये। गप्टिल के वनडे करियर का ये 14वां शतक है।

By विनीत कुमार | Published: January 03, 2019 10:29 AM

Open in App
ठळक मुद्देगप्टिल ने 2019 के पहले इंटरनेशनल वनडे में जड़ा साल का पहला शतकगप्टिल ने 139 गेंदों की इस पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाये

विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (138) श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक लगाते हुए वनडे इंटरनेशनल में 6000 रन पूरा करने वाले न्यूजीलैंड के पांचवें खिलाड़ी बन गये। मॉनगैनू में गुरुवार को शानदार पारी खेलते हुए गप्टिल ने सबसे तेज 6000 वनडे रनों के मामले में भारत के महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। 

गप्टिल ने 160 मैचों की 157 पारियों में 42.89 की औसत और 86.49 की स्ट्राइक रेट से 6000 वनडे रन पूरे किये। इसमें गप्टिल का उच्चतम स्कोर 237 रन है। गप्टिल वर्ल्ड क्रिकेट में 8वें सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये हैं। सबसे तेज 6000 रनों का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। अमला ने केवल 123 पारियों में ये कमाल किया था। 

वहीं, विराट कोहली ने 136 जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने 141 पारियों में 6000 रन बनाये। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की बात करें तो गप्टिल से पहले रॉस टेलर, स्टीफन फ्लेमिंग, नाथन ऐस्ले और ब्रेंडन मैक्कुलम ये उपलब्धि हासिल कर चुके है। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 162 पारियों में जबकि धोनी ने 166 पारियों में 6000 रन पूरे किये थे।

गप्टिल के नाम साल 2019 का पहला शतक

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गप्टिल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे कोलिन मुनरो केवल 13 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (76) के साथ 163 रनों की साझेदारी करते हुए गप्टिल ने टीम को संभाला। रॉस टेलर ने भी 37 गेंदों पर तेजी से 54 रन बनाये।

गप्टिल ने 139 गेंदों की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाये। ये 2019 के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच की पहली सेंचुरी भी है। साथ ही गप्टिल के वनडे करियर का ये 14वां शतक है। विलियम्सन ने 74 गेंदों पर 6 चौके जड़े। रॉस टेलर के बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले। बल्लेबाजों के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 371 रन बनाते हुए श्रीलंका के सामने मुश्किल लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत चुकी है। श्रीलंका के साथ उसे तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है।

टॅग्स :मार्टिन गप्टिलएमएस धोनीरोहित शर्माविराट कोहलीकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या