IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने किया अनोखा काम, 13 साल के इतिहास में महज तीसरी बार हुआ ऐसा

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई की टीम ने सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।

By अमित कुमार | Published: April 20, 2021 8:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली और मुंबई के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले होते रहे हैं।रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

DC vs MI Predicted Playing 11, IPL 2021 Latest Updates:मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने दो बदलाव करते हुए लुकमान मेरिवाला और क्रिस वोक्स की जगह शिमरोन हेटमायर और अमित मिश्रा को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने की जगह जयंत यादव को मौका दिया है। 

इसका मतलब साफ है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी के साथ खेलने उतरी है। इससे पहले आईपीएल के 13 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ तीन दफा ऐसा किया है। साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और इसके बाद 22 अप्रैल 2012 को वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई तीन ही विदेशी खिलाड़ी के साथ मैदान में उतरी थी। 

दिल्ली की टीम वानखेडे स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद इस मैच में खेल रही है। जबकि मुंबई ने छोटे लक्ष्यों का बचाव करते हुए लगातार जीत दर्ज की है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा नहीं होने वाला है, उसे इस मुकाबले में हर विभाग में सर्वश्रेष्ठ करना होगा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को अच्छी शुरुआत मिली है और वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, हेटमेयर, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और अमित मिश्रा।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

टॅग्स :आईपीएल 2021मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या