धोनी अमेरिका में केदार जाधव के साथ गोल्फ खेलते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल

MS Dhoni: एमएस धोनी अमेरिका में केदार जाधव के साथ गोल्फ खेलते नजर आए, जाधव ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, तस्वीर हुई वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: August 30, 2019 12:39 PM2019-08-30T12:39:21+5:302019-08-30T12:39:21+5:30

MS Dhoni spotted playing golf in US with Kedar Jadhav, pic goes viral | धोनी अमेरिका में केदार जाधव के साथ गोल्फ खेलते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल

केदार जाधव के साथ अमेरिका में गोल्फ खेलते नजर आए एमएस धोनी

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अमेरिका में एक नए लुक में गोल्फ कोर्स पर नजर आए। धोनी इंस्टाग्राम पर शेयर एक तस्वीर में अपने साथी खिलाडी़ केदार जाधव के साथ अमेरिकी में गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी इस तस्वीर में अपने सिर पर काला बंधाना बांधे हुए और अपने हाथ में गोल्फ क्लब लिए नजर आ रहे हैं। 

जाधव ने शेयर की धोनी के साथ गोल्फ खेलते हुए तस्वीर

जाधव ने ये तस्वीर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में शेयर की है।  

जाधव ने एमएस धोनी के साथ शेयर अपनी इस तस्वीर में लिखा है, 'आप सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी को याद कर रहे हैं।'

धोनी को गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। 

धोनी ने जुलाई में अपनी आर्मी रेजिमेंट के साथ वक्त बिताने के लिए क्रिकेट से दो महीने के ब्रेक लिया था और इस वजह से वह वेस्टइंडीज के दौरे पर भी नहीं गए थे।  

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धोनी को मौका न मिलने के बाद उनको टीम से बाहर किए जाने की अटकलों पर विराम मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था।

Open in app