IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को 100वीं जीत दिलाते ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था ऐसा

IPL 2020, Match 1 MI vs CSK Highlights: महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत से आगाज किया। इस जीत के साथ ही माही ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

By अमित कुमार | Published: September 20, 2020 9:15 AM

Open in App
ठळक मुद्देधोनी से पहले इस तरह का कारनामा टी20 लीग में अब तक कोई भी कप्तान नहीं कर पाया था। महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 250 डिसमिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बने हैं।धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 100वीं आईपीएल जीत थी।

IPL 2020, Match 1 MI vs CSK Highlights: आईपीएल के आगाज के साथ ही रिकॉर्ड के बनने और टूटने का सिलसिला भी चालू हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 100वीं आईपीएल जीत थी। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 250 डिसमिसल करने वाले पहले विकेटकीपर बने हैं।  धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। 

धोनी से पहले इस तरह का कारनामा टी20 लीग में अब तक कोई भी कप्तान नहीं कर पाया था। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13वीं बार हराया। आईपीएल और चैंपियंस लीग में मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गये थे, जिसमे से 18 मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। वहीं 12 मुकाबलों में चेन्नई को जीत मिली है। हालांकि, चेन्नई की जीत से धोनी कुछ ज्यादा खुश नजर नहीं आए। 

मैच के बाद धोनी ने कही ये बड़ी बात

मैच के बाद धोनी ने कहा कि उनकी टीम को अभी कुछ विभागों में सुधार करने की जरूरत है। धोनी ने चेन्नई की अपने चिर प्रतिद्वंद्वी और पिछले साल के चैंपियन मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत के बाद कहा, ‘‘काफी सकारात्मक पक्ष रहे लेकिन कुछ ऐसे विभाग हैं जिन पर काम करने की जरूरत है। विशेषकर टाइमिंग को लेकर। बाद में खेलते हुए ओस पड़ने तक थोड़ा मूवमेंट रहता था। ऐसे में अगर आपके पास विकेट बचे हों तो आप फायदे में रहते हो।’’

मुंबई ने बनाए थे नौ विकेट पर 162 रन 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 162 रन बनाये। चेन्नई ने मैन आफ द मैच अंबाती रायुडु के 71 और फाफ डु प्लेसिस के नाबाद 58 रन की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई का 2013 से लेकर अब तक अपना पहला मैच गंवाने का क्रम बरकरार रहा। धोनी ने रायुडु और डुप्लेसिस की साझेदारी को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों को लय हासिल करने में समय लगा। रायुडु ने फाफ के साथ बेहतरीन साझेदारी निभायी। हमारे अधिकतर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं इसलिए अच्छी बात यह है कि हमारा कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है। ’’ 

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंसआईपीएल 2020क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या