चेन्नईः भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विश्व विजेता खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी संन्यास नहीं लेंगे। फैंस के लिए राहत की खबर है। एमएस धोनी का आईपीएल से संन्यास अभी बाकी है और भारत के इस महान क्रिकेटर का अगले सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलना तय है। इस बात की पुष्टि खुद फ्रैंचाइज़ी की ओर से हुई है। सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज़ को बताया कि यह सही है। जबकि ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजू सैमसन सीएसके में जा सकते हैं। धोनी ने कहा था कि प्रदर्शन में गिरावट कभी भी उनके संन्यास के फैसले का कारण नहीं हो सकती।
विश्वनाथन जो 2008 में इस फ्रैंचाइज़ी की स्थापना के बाद से ही इसके साथ जुड़े हुए हैं। कहा कि धोनी 2008 से ही टीम के साथ हैं। उन्होंने इस वेबसाइट से बात दोहराते हुए कहा कि एमएस ने हमें बताया है कि वह अगले सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे। धोनी की तरह, विश्वनाथन भी पाँच बार की चैंपियन टीम की रीढ़ रहे हैं, साथ ही फ्रैंचाइज़ी के मालिक एन श्रीनिवासन के करीबी विश्वासपात्र भी हैं।
सीएसके के सीईओ की पुष्टि से कम से कम 2026 संस्करण के लिए अटकलों पर विराम लग जाना चाहिए। पिछले साल टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था और वह सबसे निचले पायदान पर रही थी, नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में धोनी खुद टीम की कमान संभाल रहे थे। यह संभव है कि धोनी एक अच्छे प्रदर्शन के साथ आईपीएल से बाहर होना चाहें।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेटर अपने प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगते हैं तो इनमें से कुछ 22 साल की उम्र में संन्यास ले लेंगे। धोनी ने उम्मीद जताई कि अगले साल जब रुतुराज गायकवाड़ चोट से वापसी करेंगे तो सीएसके का सत्र अच्छा रहेगा। उन्होंने मजाक में कहा कि केवल उनके कप्तान की उम्र ही उन्हें बूढ़ा दिखाती है।
धोनी ने कहा, ‘‘रुतुराज को अगले सत्र में बहुत ज्यादा चीजों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह उनमें से किसी एक भूमिका में फिट हो जाएगा। वह मुझसे ठीक 25 साल छोटा है, इससे मुझे लगता है कि मैं बूढ़ा हूं। ’’ आईपीएल के मौजूदा सत्र के बारे में बात करते हुए धोनी ने माना कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया।