क्रिकेट फैंस को उस समय बड़ा सुकून मिला जब लंबे समय बाद उन्हें धोनी की झलक मिली। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो में धोनी रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस पर जीवा के साथ दौड़ लगाते नजर आए।
इस वीडियो ने उन फैंस को काफी राहत पहुंचाई जो आईपीएल में धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोरोना ने ये इंतजार लंबा कर दिया है।
धोनी का सफेद दाढ़ी का लुक हुआ वायरल
इस वीडियो के ज्यादातर हिस्से में धोनी अपने फार्महाउस में बेटी जीवा के साथ दौड़ते और अपने कुत्ते के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी दौरान एक पल के लिए धोनी का चेहरा दिख जाता है, और यकीन मानिए कई लोग उनका लुक देखकर अवाक रह गए।
इस वीडियो में दिखाई दिए धोनी अपनी सफेद दाढ़ी बढ़ाए हुए नजर आ रहे हैं, धोनी के इस लुक ने फैंस को चौंका दिया है क्योंकि इससे पहले वह कभी ऐसे नहीं नजर आए थे। धोनी अभी महज 38 साल के हैं और इतनी कम उम्र में उनके दाढ़ी की सफेदी फैंस को हैरान कर रही है। धोनी इससे पहले कभी भी सफेद दाढ़ी में नजर नहीं आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि देशव्यापी कोरोना वायरस के दौरान वह ऐसा करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।
इससे पहले धोनी 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान सफेद दाढ़ी के लुक में नजर आए थे, लेकिन उसकी लंबाई अब की दाढ़ी के आसपास भी नहीं थी। भारतीय टीम की जर्सी में भी धोनी कई बार हल्की सफेद दाढ़ी में नजर आ चुके हैं।