IPL 2024: आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में एमएस धोनी सबसे आगे

IPL 2024: सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पहले से ही आईपीएल इतिहास में 99 पारियों (313 गेंदों का सामना) में 772 रन के साथ आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

By रुस्तम राणा | Published: April 20, 2024 4:07 PM

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ एमएस धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में 16 रन बनाएवह नौ गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहेधोनी अब IPL 2024 की पारी के 20वें ओवर में सर्वाधिक 57 रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मैच के दौरान एमएस धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में 16 रन बनाए। वह नौ गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी अब आईपीएल 2024 सीज़न की पारी के 20वें ओवर में सर्वाधिक 57 रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीज़न में चार बार आखिरी ओवर में कम से कम एक गेंद खेली है। 16 गेंदों में धोनी ने सर्वाधिक छह छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 356.25 का रहा है।

आईपीएल 2024 में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन

1) एमएस धोनी - 57 रन, 16 गेंद, छह छक्के, 356.25 स्ट्राइक रेट2) रोमारियो शेफर्ड - 47 रन, 13 गेंद, पांच छक्के, 361.33 स्ट्राइक रेट3) दिनेश कार्तिक - 39 रन, 14 गेंद, चार छक्के, 278.57 स्ट्राइक रेट

आखिरी ओवर में 313 गेंदों में बनाए हैं 772 रन

सीएसके के पूर्व कप्तान पहले से ही आईपीएल इतिहास में 99 पारियों (313 गेंदों का सामना) में 772 रन के साथ आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 65 छक्के लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 246.64 का है। इसके अलावा बतौर विकेटकीपर आईपीएल में माही ने 5000 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

8 विकेट से जीती लखनऊ सुपर जायंट्स

शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। सुपर जायंट्स की इस जीत में कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक की अर्धशतकीय पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे मेजबान टीम 177 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलएसजी ने 19वें ओवर में 180/2 रन बनाए। 

टॅग्स :एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2024लखनऊ सुपरजायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या