Ind Vs WI: धोनी ने वनडे में छुआ एक और बड़ा मुकाम, विकेट के पीछे बनाया ये रिकॉर्ड

एमएस धोनी का बल्ला भले ही कुछ समय से खामोश है और वो रन नहीं बना पा रहे है, लेकिन विकेट के पीछे उनका कमाल जारी है।

By सुमित राय | Published: October 30, 2018 09:42 AM2018-10-30T09:42:07+5:302018-10-30T09:42:07+5:30

MS Dhoni equals Mark Boucher record for 424 dismissal in ODI | Ind Vs WI: धोनी ने वनडे में छुआ एक और बड़ा मुकाम, विकेट के पीछे बनाया ये रिकॉर्ड

धोनी के खाते में वनडे मैचों में विकेट के पीछे 424 शिकार हो गए हैं। (फोटो- बीसीसीआई ट्विटर)

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बल्ला भले ही कुछ समय से खामोश है और वो रन नहीं बना पा रहे है, लेकिन विकेट के पीछे उनका कमाल जारी है। विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में भी धोनी ने शानदार स्टंपिंग की और विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार के मामले में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

विंडीज के खिलाफ 28वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर धोनी ने तेजी दिखाते हुए कीमो पॉल को स्टंप कर दिया। धोनी का यह वनडे में 424वां शिकार हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 331 मैचों में 309 कैच कैच लिए हैं, जबकि 115 स्टंपिंग की है। धोनी से अधिक शिकार ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (482) के नाम दर्ज हैं।


धोनी विंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में भी सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए। इस कारण वो 10 हजार वनडे रन भी पूरे नहीं कर पाए। धोनी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए अपने 10 हजार वनडे रन पूरे करने से सिर्फ एक रन पीछे रह गए। धोनी ने वनडे मैचों में 10 हजार रन पूरे कर चुके हैं और उनके नाम 10,173 रन दर्ज है, लेकिन इसमें 174 रन एशियाई एकादश के लिए बनाए थे। उन्होंने साल 2007 में अफ्रीका एकादश के खिलाफ एशियाई एकादश के लिए खेले तीन मैचों की सीरीज में 174 रन बनाए थे।

धोनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और हाल के समय में उनकी काफी आलोचना हो रही है। धोनी ने इस साल वनडे मैचों की 12 पारियों में 68.10 स्ट्राइकर रेट से 252 रन बनाए हैं। विंडीज के खिलाफ इस सीरीज में धोनी के बल्ले से 23, 7 और 20 रन निकले हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले 331 मैचों की 281 पारियों में 50.11 की औसत 87.89 की स्ट्राइक रेट से 10173 रन बनाए हैं।

Open in app