IPL 2018: रायुडू सबसे आगे पर धोनी भी टॉप-3 में, ये है ऑरेंज और पर्पल कैप रेस की पूरी लिस्ट

आरसीबी भले ही फिलहाल संघर्ष करती नजर आ रही है लेकिन टीम के गेंदबाज उमेश यादव ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है।

By विनीत कुमार | Published: May 06, 2018 11:10 AM

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: चेन्नई सुपरकिंग्स की शनिवार को आईपीएल 2018 (IPL 2018) के 35वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर जीत के साथ ही अंबाती रायुडू ने भी ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार रखा है। दमदार फॉर्म में नजर आ रहे रायुडू 10 मैचों में 423 रन बना चुके हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। रायुडू गुरुवार को केकेआर के खिलाफ मैच के बाद से ही टॉप पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत और तीसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

धोनी ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 23 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, सबसे दिलचस्प बदलाव पर्पल कैप यानी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-10 लिस्ट में आया है। आरसीबी भले ही फिलहाल संघर्ष करती नजर आ रही है लेकिन टीम के गेंदबाज उमेश यादव ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है। उनके नाम अब 9 मैचों में 13 विकेट हो गए हैं। बता दें कि चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने दो विकेट झटके। (और पढ़ें- IPL, CSK Vs RCB: धोनी की स्पीड के सामने कैसे चित हुए डिविलियर्स, देखिए वीडियो)

उमेश के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्रेंट बोल्ट हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। दिल्ली को रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2018: केएल राहुल की बैटिंग की फैन हुई ये खूबसूरत पाकिस्तानी ऐंकर, शेयर किया खास संदेश

आईपीएल-2108 (IPL 2018) में ऑरेंज कैप की रेस, टॉप-10 बल्लेबाज

1. अंबाती रायुडू (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-423 रन2. ऋषभ पंत (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-393 रन3. एम एस धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी-360 रन4. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 पारी-357 रन5. केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 पारी-354 रन6. श्रेयष अय्यर (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 पारी-351 रन7. सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस): 9 पारी-340 रन8. शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स): 10 पारी- 328 रन9. क्रिस गेल (किंग्स इलेवन पंजाब): 5 पारी-302 रन10. लोकेश राहुल (किेंग्स इलेवन पंजाब): 8 पारी-292 रन

आईपीएल-2108 में पर्पल कैप की रेस, टॉप-10 गेंदबाज

1. उमेश यादव (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर): 9 मैच-13 विकेट2. ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली डेयरडेविल्स): 10 मैच-13 विकेट3. राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट4. सिद्धार्थ कौल (सनराइजर्स हैदराबाद): 9 मैच-12 विकेट5. मयंक मार्कंडे (मुंबई इंडियंस): 9 मैच-12 विकेट6. हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस): 8 मैच-12 विकेट7. जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 9 मैच-10 विकेट8. सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स): 9 मैच-10 विकेट9. एंड्रियू टाइ (किंग्स 11 पंजाब): 8 मैच- 10 विकेट10. मिशेल मैक्लेनीगन (मुंबई इंडियंस): 7 मैच- 213 विकेट

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एमएस धोनीअंबाती रायुडूचेन्नई सुपर किंग्सउमेश यादवट्रेंट बोल्टडेल्ही डेयरडेविल्ससनराइज़र्स हैदराबादमुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या