MI vs DC IPL 2025: 97 मैच और 100 विकेट?, मिश्रा, खान, चहल, नरेन और हरभजन क्लब में कुलदीप

MI vs DC Live Score, IPL 2025: कुलदीप यादव टूर्नामेंट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 29वें गेंदबाज बन गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2025 20:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देMI vs DC Live Score, IPL 2025: उपलब्धि हासिल करने वाले 22वें भारतीय गेंदबाज हैं।MI vs DC Live Score, IPL 2025: कुलदीप यादव शीर्ष गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए। MI vs DC Live Score, IPL 2025: कुलदीप की गेंद पर रिकेल्टन का कैच तिवारी ने लिया।

MI vs DC Live Score, IPL 2025: भारतीय बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 में रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रयान रिकेल्टन का विकेट लेते ही 100 विकेट पूरे किए। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच में विकेट लेकर भारतीय स्पिनर गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए। कुलदीप की गेंद पर रिकेल्टन का कैच तिवारी ने लिया, जो टूर्नामेंट में गेंदबाज का 100वां शिकार था। कुलदीप ने 97 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। कुलदीप यादव शीर्ष गेंदबाजों की सूची में शामिल हुए। कुलदीप यादव टूर्नामेंट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 29वें गेंदबाज बन गए हैं। जहां तक ​​भारतीयों की बात है, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 22वें भारतीय गेंदबाज हैं।

MI vs DC Live Score, IPL 2025: स्पिनरों में सबसे कम मैचों में 100 आईपीएल विकेट लेने वाले खिलाड़ी-

83 - अमित मिश्रा/ राशिद खान/ वरुण चक्रवर्ती

84 - युजवेंद्र चहल

86 - सुनील नरेन

97 - कुलदीप यादव*

100 - हरभजन सिंह।

कुलदीप अपने करियर में तीन आईपीएल टीमों - मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में नाइट राइडर्स और कैपिटल्स के लिए खेला है। कुलदीप ने कैपिटल्स के लिए 60 विकेट लिए हैं, जबकि नाइट राइडर्स के लिए उनके नाम 40 विकेट हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2025कुलदीप यादवIPLदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या