IPL 2020, MI Retained Players List: जानिए मुंबई की टीम में रिटेन हुए खिलाड़ियों की क्या है सैलरी

मुंबई की टीम ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 30, 2019 2:00 PM

Open in App

आईपीएल-2020 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में 18 खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने का फैसला किया है। वहीं 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए 12 प्लेयर्स को रिलीज भी किया है।

नीलामी से पहले मुंबई की टीम ने ट्रेड के तहत ट्रेंट बोल्ट, स्टेफाने रदरफोर्ड और धवन कुलकर्णी को टीम में शामिल किया, जबकि मयंक मार्कंडेय को दिल्ली और सिद्धेश लाड को कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रेड में सौंप दिया।

आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस में रिटने किए गए खिलाड़ियों के नाम और उनकी सैलरी:

रोहित शर्मा - 15 करोड़हार्दिक पंड्या- 11 करोड़क्रुणाल पंड्या- 8.8 करोड़जसप्रीत बुमराह- 7 करोड़ईशान किशन- 6.2 करोड़किरन पोलार्ड- 5.4 करोड़ट्रेंट बोल्ट- 3.2 करोड़सूर्यकुमार यादव- 3.2 करोड़क्विंटन डी कॉक- 2.8 करोड़लसिथ मलिंगा- 2 करोड़राहुल चाहर- 1.9 करोड़मिचेल मैक्क्लेनघन - 1 करोड़अनमोलप्रीत सिंह- 80 लाखधवल कुलकर्णी- 75 लाखजयंत यादव- 50 लाखआदित्य तारे- 50 लाखअंकुल रॉय- 20 लाखरदरफोर्ड- 20 लाख

मुंबई की टीम ने छह इंटरनेशनल और 4 भारतीय खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिससे मुंबई के पास पांच घरेलू और दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट खाली हो गया है।

मुंबई से रिलीज किए गए खिलाड़ी: एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनड्रॉफ, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मार्कंडेय, बरिंदर सरण, रासिक सलाम डार, पंकज जयसवाल, सिद्धेश लाड और अल्जारी जोसेफ।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मायुवराज सिंहमयंक मार्कंडे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या