Martin Guptill: टी20 के नए किंग न्यूजीलैंड बल्लेबाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे निकले, बना डाला ये रिकॉर्ड

Martin Guptill: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 28, 2022 1:50 PM

Open in App
ठळक मुद्देपैंतीस वर्षीय गुप्टिल ने 31 गेंदों पर 40 रन बनाए।रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।T20I में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Martin Guptill: एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मार्टिन गप्टिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए पुरुषों और महिलाओं दोनों में T20I में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा साल की शुरुआत में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया था। गुप्टिल ने पहले टी 20आई में स्कॉटलैंड के खिलाफ 31 गेंदों में 40 रन बनाने के बाद रोहित को पीछे छोड़ दिया।

कोहली टी20ई में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दूसरे टी 20 आई के दौरान उपलब्धि हासिल की थी। 2000 रन का आंकड़ा सबसे पहले गुप्टिल के हमवतन ब्रैंडन मैकुलम ने आठ साल पहले पार किया था। मैकुलम पुरुषों के टी20ई में भी 1000 रन पार करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

अपनी पारी के दौरान गुप्टिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रन संख्या 3399 पहुंचाई और रोहित शर्मा की 3389 रन की संख्या को पीछे छोड़ा। इनके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (3308 रन), आयरलैंड के वनडे कप्तान पाल स्टर्लिंग (2894 रन) और आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (2855 रन) का नंबर आता है।

कोहली 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। 2140 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन के साथ अपना करियर खत्म करने के बाद मैकुलम के साथ गुप्टिल शीर्ष 10 में न्यूजीलैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में 12वें स्थान पर हैं।

टॅग्स :टीम इंडियामार्टिन गप्टिलरोहित शर्माविराट कोहलीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमआईसीसी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या