मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों में ठोक डाले 105 रन, रचा टी20 में नया इतिहास

मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑकलैंड टी20 में खेली 54 गेंदों में 105 रन की जोरदार पारी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 16, 2018 01:14 PM2018-02-16T13:14:55+5:302018-02-16T13:28:31+5:30

Martin Guptill scores century, becomes top run scorer in t20i, New Zealand vs Australia t20 tri Series | मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों में ठोक डाले 105 रन, रचा टी20 में नया इतिहास

मार्टिन गप्टिल

googleNewsNext

न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा इंटरनेशनल टी20 शतक जड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। गप्टिल इस शतक के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गप्टिल ने अपने ही देश के ब्रैंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2140 रन दर्ज हैं। गप्टिल ने 49 गेंदों में शतक जड़ते हुए न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशल शतक का रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने ब्रैंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 50 गेंदों में शतक जड़ा है।

गप्टिल की इस शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन बनाए। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने टी20 क्रिकेट में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर ली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इसी साल 3 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 243 रन बनाए थे। 


मार्टिन गप्टिल ने ऑकलैंड में  टी20 ट्राई सीरीज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर 54 गेंदों में 6 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 105 रन की जोरदार पारी खेली। ये इंटरनेशनल टी20 में गप्टिल का दूसरा शतक है और उन्होंने इसके साथ ही दो शतक जड़ने के ब्रैंडन मैकलम, क्रिस गेल, इविन लुइस, रोहित शर्मा, ग्लेन मैक्सेवल के रिकॉर्ड की बराबरी की। सबसे ज्यादा तीन टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ही कोलिन मुनरो के नाम पर है। 

गप्टिल ने कोलिन मुनरो के साथ मिलकर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 10.4 ओवरों में ही 132 रन जोड़ दिए। मुनरो ने भी सिर्फ 33 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्के की मदद से 76 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 2,188 (71 पारियां) 

ब्रैंडन मैकलम (न्यूजीलैंड) - 2,140 (70 पारियां)

विराट कोहली (भारत) - 1,956 (51 पारियां)

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) - 1,889 (79 पारियां)

शोएब मलिक (पाकिस्तान) - 1,821 (86 पारियां)

मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान) - 1,816 (60 पारियां)

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 1,708 (68 पारियां)

Open in app