मार्टिन गप्टिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का विश्व रिकॉर्ड, टी20 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने 

New Zealand vs Australia: ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट बाकी थे। लेकिन कंगारू केवल 10 रन बना सके।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 25, 2021 1:57 PM

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को चार रन से हरा दिया।न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। मार्टिन गप्टिल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

New Zealand vs Australia: न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में चार रन से हरा दिया। 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। 

ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाका कर दिया। 50 गेंद में 97 रन की पारी खेली। न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ने भारतीय ओपनर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। इस साल किसी आईपीएल टीम ने गुप्टिल को नहीं खरीदा था। 

गुप्टिल ने अपनी पारी में आठ छक्के लगाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) का रिकार्ड तोड़ा। अब गुप्टिल के नाम 132 छक्के है। इसके साथ ही पारी के दौरान 6 चौके भी मारे और मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीत लिए। 

गुप्टिल की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सात विकेट पर 219 रन बनाये। आस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में छह विकेट 113 रन पर ही गंवा दिये। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 37 गेंद में 78 रन बनाये और डेनियल सैम्स के साथ 6 . 1 ओवर में 92 रन की साझेदारी की।

सैम्स ने 15 गेंद में 41 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट बाकी थे। न्यूजीलैंड ने जिम्मी नीशाम को गेंद सौंपी और यह सही फैसला साबित हुआ। उन्होंने पहली ही गेंद पर सैम्स को आउट कर दिया।

अगली दो गेंद पर स्टोइनिस रन बना सके लेकिन चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया। आस्ट्रेलिया को आखिरी दो गेंद पर नौ रन चाहिये थे। स्टोइनिस ने ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में टिम साउदी को कैच थमा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2 . 0 से बढ़त बना ली।

इससे पहले केन विलियमसन ने 53 रन की पारी में तीन छक्के लगाये और गुप्टिल के साथ दूसरे विकेट के लिये 131 रन जोड़े। नीशाम 45 रन बनाकर नाबााद रहे जिन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाया।

टॅग्स :मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या