इस खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं मनीष पांडे, डेट भी फाइनल

इस शादी में रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी की रस्में दो दिनों तक मुंबई में चलेंगी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 10, 2019 3:04 PM

Open in App

टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे मैदान से बाहर अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस मि़डिल ऑर्डर के बल्लेबाज की शादी एक खूससूरत एक्ट्रेस से तय हो गई है।

30 साल के मनीष पांडे साउथ इंडियन एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से 2 दिसंबर को मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। पिछले साल ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ चुकी थीं।

साल 2010 में आश्रिता ने मुंबई में आयोजित एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता था, जिसे उन्होंने जीता। इसके बाद साल 2012 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई। इस बीच उन्होंने कई विज्ञापन भी किए। 26 साल आश्रिता शेट्टी फिल्म Telikeda Bolli, Udhayam NH4, Indrajith और Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum में नजर आ चुकी हैं। 

इस शादी में रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी की रस्में दो दिनों तक मुंबई में चलेंगी। मनीष पांडे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के मद्देनजर शादी को दिसंबर के पहले वीक में रखा है।

टॅग्स :मनीष पाण्डेयमुंबईभारतीय क्रिकेट टीमबीसीसीआईभारत Vs वेस्टइंडीज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या