Muhammad Waseem 2023: रोहित और गेल से आगे निकले वसीम, इस रिकॉर्ड में दुनिया के पहले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

United Arab Emirates vs Afghanistan, 2nd T20I 2023:

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 2, 2024 12:00 PM2024-01-02T12:00:01+5:302024-01-02T12:01:17+5:30

Muhammad Waseem 101 six Rohit Sharma and Chris Gayle Most sixes in International cricket calendar year Muhammad Waseem 101 sixes in 2023 Rohit Sharma 80 Rohit Sharma 78 Rohit Sharma 74 Suryakumar 74 United Arab Emirates vs Afghanistan 2023 | Muhammad Waseem 2023: रोहित और गेल से आगे निकले वसीम, इस रिकॉर्ड में दुनिया के पहले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsभारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I में तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया।

United Arab Emirates vs Afghanistan, 2nd T20I 2023: यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग मुकाम हासिल किया। वसीम ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

मोहम्मद वसीम ने शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया। वसीम ने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया छक्का मारने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो रोहित शर्मा और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। वसीम एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

29 वर्षीय खिलाड़ी को उपलब्धि को छूने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20I में तीन छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की छत पर गेंद जा गिरी। नूर अहमद की गेंद पर अपना 100वां छक्का लगाया। उन्होंने 47 मैचों में 101 छक्के के साथ पूरा किया।

रोहित शर्मा और क्रिस गेल पीछे रह गए। भारतीय कप्तान 2023 में 35 मैच में 80 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह 2019 में 47 मैचों में 78 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर भी हैं। क्रिस गेल बहुत पीछे हैं क्योंकि यूनिवर्स बॉस का सर्वश्रेष्ठ छक्का 2012 में आया था, जब उन्होंने 26 मैचों में 59 छक्के लगाए थे।

एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in International cricket in a calendar year)-

मुहम्मद वसीम - 2023 में 101 छक्के

रोहित शर्मा - 2023 में 80 छक्के

रोहित शर्मा - 2019 में 78 छक्के

रोहित शर्मा - 2018 में 74 छक्के

सूर्यकुमार यादव - 2022 में 74 छक्के।

Open in app