MI vs LSG: प्लेऑफ में पहुंचना है तो लखनऊ को हर हाल में जीतना होगा, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आमने-सामने होंगीं। इससे पहले दोनों टीमें पिछले सीजन दो बार आमने-सामने आई थीं। तब लखनऊ ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 16, 2023 3:30 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैचलखनऊ के लिए करो या मरो वाला मुकाबलालखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

MI vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से किया जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावदार हैं इसलिए आज के मैच के 2 अंक बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। मुंबई इंडियंस के 12 मैच में 14 अंक हैं। वहीं लखनऊ के 12 मैचों में 13 अंक हैं। एलएसजी के लिए मैच जीतना ज्यादा जरूरी है क्योंकि आज अगर टीम हारती है तो आखिरी मैच जीतकर भी 15 अंक ही हासिल कर पाएगी। लखनऊ अगर हारती है तो इसका सीधा फायदा आरसीबी को होगा।

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आमने-सामने होंगीं। इससे पहले दोनों टीमें पिछले सीजन दो बार आमने-सामने आई थीं। तब लखनऊ ने दोनों मैचों में जीत हासिल की थी। 

पिच और मौसम

इकाना स्टेडियम की पिच ने बल्लेबाजों के खूब पसीने छुड़ाए हैं। यहां छोटे से छोटे टोटल को भी चेज करने में बल्लेबाजों की हालत खराब हो जाती है। गेंदबाजों के लिए यह पिच जरूर खास है फिर चाहे वह स्पिनर हो या फिर तेज गेंदबाज। यहां पहली पारी का औसतन स्कोर केवल 147 रन ही है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है पिच धीमे होती जाती है। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले में बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिन का तापमान 28 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहेगा।

इन खिलाड़ियों पर नजर होगी

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 479 रन बनाए हैं। सूर्या जिस लय में हैं उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे मुंबई इंडियंस को खिताब अकेले जिता देंगे। गेंदबाजी में पीयूष चावला ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 19 विकेट ले लिए हैं। हालांकि कप्तान रोहित की फार्म टीम के लिए चिंता की बात है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में ही 362 रन बनाए हैं। काइल मेयर्स और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी से तूफानी शुरुआत की उम्मीद होगी। यह मैच लखनऊ में खेला जा रहा है, ऐसे में अमित मिश्रा और रवि बिश्नोई की जोड़ी घातक साबित हो सकती है।

ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक, काइल मेयर्स, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, आयुष बदोनी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर चरक, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, आवेश खान। 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरनडॉर्फ 

टॅग्स :आईपीएल 2023लखनऊ सुपरजायंट्समुंबई इंडियंसरोहित शर्माक्रुणाल पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या