Shardul Thakur IPL 2023: शार्दुल ठाकुर ने किया धमाका, 20 गेंद में फिफ्टी, आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक, चौके और छक्के की बरसात

Lord Shardul Thakur IPL 2023: लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी बॉलर पर टूट पड़े। 29 गेंद में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 06, 2023 9:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देठाकुर की क्या लाजवाब पारी थी। केकेआर 89/5 पर संघर्ष कर रहा था और फिर 200 तक ले गए।रिंकू सिंह ने 46 रन का योगदान दिया।

Lord Shardul Thakur IPL 2023: आईपीएल 2023 में टीम इंडिया के आलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कमाल कर दिया। 20 गेंद में फिफ्टी पूरे किए। ठाकुर ने मैदान पर चौके और छक्के की बरसात की। आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया है।

लॉर्ड शार्दुल ठाकुर ने आरसीबी बॉलर पर टूट पड़े। 29 गेंद में 68 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। ठाकुर की क्या लाजवाब पारी थी। केकेआर 89/5 पर संघर्ष कर रहा था और फिर उन्हें 200 तक ले गए। शार्दुल ने सनसनीखेज बल्लेबाजी किया। आरसीबी के लिए डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो दो जबकि माइकल ब्रेसवेल, हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने एक एक विकेट झटके।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शार्दुल ठाकुर (68) और रहमनुल्लाह गुरबाज (57 रन) के अर्धशतक की मदद से गुरुवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सात विकेट पर 204 रन बनाये। इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 46 रन का योगदान दिया।

केकेआर के लिए नंबर 7 या नीचे से 50 से अधिक स्कोर:

5 - आंद्रे रसेल

3 - पैट कमिंस

1 - रिद्धिमान साहा

1 - शार्दुल ठाकुर।

आईपीएल में नंबर 7 या नीचे से उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर:

88*(36) - आंद्रे रसेल (केकेआर) बनाम सीएसके, चेन्नई, 2018

68 (30) - ड्वेन ब्रावो (सीएसके) बनाम एमआई, मुंबई WS, 2018

68 (29) - शार्दुल ठाकुर (केकेआर) बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2023

66* (34) - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम सीएसके, मुंबई, 2021

66* (34) - दिनेश कार्तिक (आरसीबी) बनाम डीसी, मुंबई, 2022

आईपीएल में छठे या उससे कम विकेट के लिए शतकीय साझेदारी:

122* - अंबाती रायडू और कीरोन पोलार्ड (एमआई) बनाम आरसीबी, बैंगलोर, 2012

104 - डेविड हसी और रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, मोहाली, 2008

103 - शार्दुल ठाकुर और रिंकू सिंह (केकेआर) बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2023

 100 - जगदीश सुचित और हरभजन सिंह (एमआई) बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2015 (सातवां विकेट)।

टॅग्स :आईपीएल 2023शार्दुल ठाकुरकोलकाता नाइट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या