गूगल पर विराट कोहली नहीं बल्कि राशिद खान को बताया जा रहा है अनुष्का शर्मा का पति, जानें पूरा मामला

राशिद खान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। राशिद खान के लिए यह सीजन भी अब तक कमाल का रहा है।

By अमित कुमार | Published: October 12, 2020 10:28 AM2020-10-12T10:28:08+5:302020-10-12T10:40:07+5:30

know here why Google search shows Afghan cricketer Rashid Khan wife is Anushka Sharma | गूगल पर विराट कोहली नहीं बल्कि राशिद खान को बताया जा रहा है अनुष्का शर्मा का पति, जानें पूरा मामला

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsगूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है।राशिद खान ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था। अनुष्का और विराट ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि उनके घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में हुई थी।  11 दिसंबर 2017 को विरुष्का इटली के टस्कनी शहर में स्थित बोरगो फिनोसिएतो रिजॉर्ट में शादी कर ली थी। इस शादी को बेहद गुपचुप रखा गया था, दोनों ने बेहद शादी अंदाज में शादी की थी। इस कपल को अब एक बच्चा भी होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं गूगल पर विराट कोहली नहीं बल्कि राशिद खान को अनुष्का शर्मा का पति बताया जा रहा है। 

दरअसल, गूगल पर राशिद खान की पत्नी सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा है। राशिद खान ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था। इसके अलावा अनुष्का और राशिद के बीच किसी तरह का रिश्ता नहीं है। इसके बावजूद गूगल अनुष्का शर्मा को राशिद खान की पत्नी दिखा रहा है। 

नहीं हुई है अब तक राशिद खान की शादी

स्क्रीनशॉट में आप यह साफ देख सकते हैं। अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं यह तो सभी को पता है लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी का नाम आ रहा है। दरअसल, ऐसा राशिद खान के इंटरव्यू के बाद से शुरू हुआ। राशिद की वाइफ के नाम के अलावा अनुष्का की तस्वीरें भी आ रही हैं। आपको बताते चले कि एक इंटरव्यू के दौरान राशिद खान ने बताया था कि वह शादीशुदा नहीं हैं। 

मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का और विराट ने कुछ दिनों पहले एलान किया था कि उनके घर में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में अनुष्का को चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर विराट कोहली को चीयर करते देखा गया था। 
 

Open in app