कपिल देव हैं असली फाइटर, सफल सर्जरी के बाद दुआओं के लिए दिया फैंस को धन्यवाद, कही दिल जीतने वाली बात

कपिल देव ने भारी समर्थन के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह अब रिकवरी की राह पर हैं। कपिल देव की हालत बिगड़ने पर फैंस लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके सेहत के लिए दुआएं मांग रहे थे।

By अमित कुमार | Published: October 24, 2020 10:14 AM2020-10-24T10:14:58+5:302020-10-24T10:14:58+5:30

Kapil Dev shares health update thanks fans for overwhelming support | कपिल देव हैं असली फाइटर, सफल सर्जरी के बाद दुआओं के लिए दिया फैंस को धन्यवाद, कही दिल जीतने वाली बात

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights कपिल देव की हालत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर दुआओं का दौर चल पड़ा। कपिल देव ने कहा कि सभी को प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। मैंमहान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं। 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड जीतने की कहानी पर फिल्म निर्देशक कबीर खान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मिलकर फिल्म “83” बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमि

भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की सफल सर्जरी हुई और उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। कपिल देव ने चिंता और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैंस को धन्यवाद कहा है। कपिल देव ने कहा कि सभी को प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। मैं शुभकामनाओं के लिए अभिभूत हूं और रिकवरी के रास्ते पर हूं।

दिल्ली के सुंदर नगर में रहने वाले कपिल (61 वर्ष) को शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद ओखला के फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के आपात विभाग में ले जाया गया। अस्पताल ने अपने शुरूआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था। उनकी जांच की गई और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई।

कपिल देव की हालत की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने को लेकर दुआओं का दौर चल पड़ा। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ट्वीट किया, “जल्दी ठीक हो जाइये पाजी! आप अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की रफ्तार की तरह ही शीघ्र स्वस्थ हो जाएं। बहुत सारा प्यार सर। वहीं अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा ने भी ट्वीट किया कि जल्दी ठीक हो जाएं कपिल देव सर! 

अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, कपिलदेव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जल्दी ठीक होकर वापस आएं सर। भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं। 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड जीतने की कहानी पर फिल्म निर्देशक कबीर खान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मिलकर फिल्म “83” बना रहे हैं। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं और फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

Open in app