Irani Cup 2023: फिर से फुस्स हुए चेतेश्वर पुजारा, 81 गेंद में 29 रन, भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कवायद में लगेगा झटका!

Irani Cup 2023: सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 212 रन बनाए हैं और वह शेष भारत से 96 रन पीछे है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 2, 2023 07:08 PM2023-10-02T19:08:40+5:302023-10-02T19:10:01+5:30

Irani Cup 2023 ROI 308 SAUR 212-9 Cheteshwar Pujara gets upset again 29 runs in 81 balls there will be setback efforts to make a comeback in the Indian Test team | Irani Cup 2023: फिर से फुस्स हुए चेतेश्वर पुजारा, 81 गेंद में 29 रन, भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कवायद में लगेगा झटका!

file photo

googleNewsNext
Highlightsशेष भारत ने सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 298 रन से आगे बढ़ाई।टीम इस स्कोर में केवल 10 रन जोड़कर 308 रन पर आउट हो गई।शेष भारत के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को भी नहीं टिकने दिया।

Irani Cup 2023: विद्युत करिअप्पा और सौरभ कुमार के तीन-तीन विकेट की मदद से शेष भारत ने सोमवार को यहां चेतेश्वर पुजारा की अगुवाई वाले सौराष्ट्र के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर ईरानी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाए।

सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 212 रन बनाए हैं और वह शेष भारत से 96 रन पीछे है। शेष भारत ने सुबह अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 298 रन से आगे बढ़ाई और उसकी टीम इस स्कोर में केवल 10 रन जोड़कर 308 रन पर आउट हो गई।

इसके बाद हालांकि शेष भारत के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को भी नहीं टिकने दिया। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कवायद में लगे पुजारा ने केवल 29 रन बनाए। उनके अलावा समर्थ व्यास (29), प्रेरक मांकड़ (29) और पार्थ भुत (20) ने भी 20 रन की संख्या को छुआ लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

सौराष्ट्र यदि 200 रन के पार पहुंच पाया तो उसका श्रेय अर्पित वासवदा को जाता है जिन्होंने 54 रन की पारी खेली। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान जयदेव उनादकट 17 रन पर खेल रहे थे जबकि युवराज सिंह डोढ़िया को अभी अपना खाता खोलना है। शेष भारत की तरफ से करिअप्पा और सौरभ के अलावा शम्स मुलानी ने दो जबकि पुलकित नारंग ने एक विकेट लिया है।

Open in app