IPL खेल चुके इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदी लामिछाने के खिलाफ नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 07, 2022 1:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं।साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी में खरीदा था। संदीप फिलहाल नेपाल की ओर से केन्या में क्रिकेट खेल रहे हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल चुके एक क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने खिलाड़ी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।  20018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर एक नाबालिग का रेप करने का आरोप लगा है।

नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान संदी लामिछाने के खिलाफ नाबालिग लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में लड़की की मेडिकल जांच की गई जिसके इसकी पुष्टि हुई है। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

संदीप लामिछाने आईपीएल खेलने वाले पहले नेपाली क्रिकेटर हैं। साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी में खरीदा था। 17 वर्षीय क्रिकेटर को उनके आधार मूल्य 20 लाख रूपये में खरीदा गया था। संदीप फिलहाल नेपाल की ओर से केन्या में क्रिकेट खेल रहे हैं।

संदीप एक लेग स्पिनर हैं जिन्होंने 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत नेपाल आठवें स्थान पर रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी संदीप की तारीफ कर चुके हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2018IPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या