इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए नीलामी का आयोजन मंगलवार को जयपुर में किया गया, जिसमें 20 विदेशी समेत कुल 60 खिलाड़ियों पर बोली लगी। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सबसे बड़ी रकम में बिके, जबकि खराब दौर से जूझ रहे युवराज सिंह को दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा।
नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी | बेस प्राइस | सेलिंग प्राइस | टीम |
जयदेव उनादकट | 1.5 करोड़ रुपये | 8.4 करोड़ रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
वरुण चक्रवर्ती | 20 लाख रुपये | 8.4 करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
सैम कर्रन | दो करोड़ रुपये | 7.2 करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
कॉलिन इंग्राम | दो करोड़ रुपये | 6.40 करोड़ रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
कार्लोस ब्रैथवेट | 75 लाख रुपये | 5 करोड़ रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
अक्षर पटेल | एक करोड़ रुपये | 5 करोड़ रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
मोहित शर्मा | 50 लाख रुपये | 5 करोड़ रुपये | चेन्नई सुपर किंग्स |
शिवम दुबे | 20 लाख रुपये | 5 करोड़ रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
मोहम्मद शमी | एक करोड़ रुपये | 4.8 करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
सिमरन सिंह | 20 लाख रुपये | 4.8 करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
शिमरोन हेटमायेर | 50 लाख रुपये | 4.2 करोड़ रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
निकोलस पूरन | 75 लाख रुपये | 4.2 करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
अक्षदीप नाथ | 20 लाख रुपये | 3.6 करोड़ रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
बरिंदर सरां | 50 लाख रुपये | 3.4 करोड़ रुपये | मुंबई इंडियंस |
वरुण आरोन | 50 लाख रुपये | 2.4 करोड़ रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
जॉनी बेयरस्टो | 1.5 करोड़ रुपये | 2.2 करोड़ रुपये | सनराइजर्स हैदराबाद |
हनुमा विहारी | 50 लाख रुपये | 2 करोड़ रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
लसिथ मलिंगा | दो करोड़ रुपये | 2 करोड़ रुपये | मुंबई इंडियंस |
शेरफेन रदरफोर्ड | 40 लाख रुपये | 2 करोड़ रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
लॉकी फर्ग्यूसन | एक करोड़ रुपये | 1.6 करोड़ रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
प्रयास राय बर्मन | 20 लाख रुपये | 1.5 करोड़ रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
रिद्धिमान साहा | एक करोड़ रुपये | 1.2 करोड़ रुपये | सनराइजर्स हैदराबाद |
ईशांत शर्मा | 75 लाख रुपये | 1.1 करोड़ रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
ओशैन थॉमस | 50 लाख रुपये | 1.1 करोड़ रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
मोइसेस हेनरिक | एक करोड़ रुपये | एक करोड़ रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
मार्टिन गुप्टिल | एक करोड़ रुपये | एक करोड़ रुपये | सनराइजर्स हैदराबाद |
युवराज सिंह | एक करोड़ रुपये | एक करोड़ रुपये | मुंबई इंडियंस |
जो डेनली | एक करोड़ रुपये | एक करोड़ रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
अनमोलप्रीत सिंह | 20 लाख रुपये | 80 लाख रुपये | मुंबई इंडियंस |
हार्डस विल्जोएन | 75 लाख रुपये | 75 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
हैरी गुर्नी | 75 लाख रुपये | 75 लाख रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
हिम्मत सिंह | 20 लाख रुपये | 65 लाख रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
गुरकीरत सिंह मान | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
हेनरिक क्लासेन | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
लियाम लिविंगस्टोन | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
कीमो पॉल | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
एशटन टर्नर | 50 लाख रुपये | 50 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
दर्शन नलकांडे | 20 लाख रुपये | 30 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
शशांक सिंह | 20 लाख रुपये | 30 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
सरफराज खान | 20 लाख रुपये | 25 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
देवदत्त पदिक्कल | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
अंकुश बैन्स | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
नाथू सिंह | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
एंड्रिक नॉर्टजे | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
निखिल नायक | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
अर्शदीप सिंह | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
पंकज जायसवाल | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | मुंबई इंडियंस |
मिलिंद कुमार | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
रसिक दार | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | मुंबई इंडियंस |
पृथ्वीराज यरा | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
अग्निवेश अयाची | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
हरप्रीत बरार | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
जलज सक्सेना | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
एम अश्विन | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | किंग्स इलेवन पंजाब |
रुतुराज गायकवाड़ | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | चेन्नई सुपर किंग्स |
शुभम रंजने | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
बी अयप्पा | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | दिल्ली कैपिटल्स |
श्रीकांत मुंडे | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | कोलकाता नाइटराइडर्स |
मनन वोहरा | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
रियान पराग | 20 लाख रुपये | 20 लाख रुपये | राजस्थान रॉयल्स |
इन दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार
नीलामी में कई दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला और इनमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन प्रमुख रहे, जबकि आईपीएल में पहला शतक जड़ने वाले ब्रैंडन मैकुलम में भी किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं टीम इंडिया के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा को फिर से निराशा हाथ लगी। उन्हें इस साल भी किसी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा। मनोज तिवारी, शान मार्श, एंजेलो मैथ्यूज, उस्मान ख्वाजा, मोर्ने मोर्कल आदि को भी कोई खरीदार नहीं मिला। (भाषा से इनपुट)