IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल ने बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा-दिनेश कार्तिक के बाद तीसरे खिलाड़ी बने

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर केवल चार गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 12, 2024 1:04 PM

Open in App
ठळक मुद्देग्लेन मैक्सवेल ने बना दिया अनचाहा रिकॉर्डअब मैक्सवेल हैं जो 17 बार डक पर आउट हो चुके हैंइस सीज़न मैक्सवेल का बल्ला अब तक नहीं चला है

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर केवल चार गेंदों का सामना करने के बाद शून्य पर आउट हो गए।  उन्होंने दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक 17 बार शून्य पर आउट होने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इस सीज़न मैक्सवेल का बल्ला अब तक नहीं चला है और वह केवल 32 रन बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने अब तक 0, 3, 28, 0, 1 और 0 के निराशाजनक स्कोर बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए IPL 2024 अब तक बुरा बीता है। इसमें टीम के मध्यक्रम के फेल होने का बड़ा रोल है। 

दरअसल कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो कोई खिलाड़ी नहीं बनाना चाहता। ये ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड हैं जिन्हें तोड़ना भी किसी खिलाड़ी का सपना नहीं होता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होना। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा का भी नाम है। 

IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी

साल 2008 से 2024 के बीच सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं। कार्तिक 17 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो चुके हैं।  इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। 2008 से 2024 के बीच रोहित शर्मा भी 17 बार शून्य के स्कोर पर पवैलियन लौट चुके हैं। IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर अब मैक्सवेल हैं जो 17 बार डक पर आउट हो चुके हैं। 15 बार शून्य पर आउट होकर राशिद खान चौथे नंबर पर और 15 बार ही शून्य पर आउट होकर पीयूष चावला पांचवें नंबर हैं।

लिस्ट में अन्य खिलाड़ी

मनदीप सिंह (15)

सुनील नरेन (15)

मनीष पांडे (14)

अंबाती रायडू (14)

हरभजन सिंह (13)

पार्थिव पटेल (13)

अंजिक्य रहाणे (13)

गौतम गंभीर (12)

आर अश्विन (11)

डेविड वार्नर (11)

शिखर धवन (11)

टॅग्स :ग्लेन मैक्सेवलआईपीएल 2024रोहित शर्मादिनेश कार्तिक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या