IPL 2024 Auction: बेस प्राइस के साथ पूर्ण खिलाड़ियों की सूची, रवींद्र की कीमत 50 लाख, 7 ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रेस में, देखें 36 बड़े खिलाड़ी लिस्ट

IPL 2024 Auction: अधिकतम 77 स्लॉट उपलब्ध हैं और 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट हैं। 19 दिसंबर को दुबई में नीलामी की जाएगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 12, 2023 11:18 AM2023-12-12T11:18:23+5:302023-12-12T11:19:59+5:30

IPL 2024 Auction Full updated players list base prices to go under hammer December 19 player auction list announced: World Cup star Rachin Ravindra priced at 50 lakh, 7 Aussie WC winners set 2 crore base price 23 players INR 2 crore bracket 13 players 1-5 | IPL 2024 Auction: बेस प्राइस के साथ पूर्ण खिलाड़ियों की सूची, रवींद्र की कीमत 50 लाख, 7 ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी रेस में, देखें 36 बड़े खिलाड़ी लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsपहली बार नीलामी देश से बाहर किया जा रहा है। अंतिम सूची में 333 खिलाड़ी शामिल हैं।नीलामी 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से दुबई में होगी।

IPL 2024 Auction: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले आईपीएल धमाका देखने को मिलेगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अंतिम आईपीएल 2024 नीलामी पूल की घोषणा की। नीलामी 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से दुबई में होगी। अंतिम सूची में 333 खिलाड़ी शामिल हैं।

333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं जिनमें से दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 116 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 215 हैं और दो एसोसिएट देशों से हैं। ऑस्ट्रेलिया के सात क्रिकेट विश्व कप विजेता खिलाड़ी दौड़ में हैं। ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, जोश इंग्लिस, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क और सीन एबॉट इस बार धाक जमाएंगे। 

आईपीएल 2024 नीलामी सूचीः आधार मूल्य (लाख में)-

1ः हैरी ब्रुक- 200

2ः ट्रैविस हेड- 200

3ः करुण नायर-50

4ः मनीष पांडे-50

5ः रोवमैन पॉवेल-100

6ः रिले रोसौव- 200

7ः स्टीव स्मिथ-200

8ः गेराल्ड कोएत्ज़ी- 200

9ः पैट कमिंस- 200

10ः वानिंदु हसरंगा- 150

11ः डेरिल मिशेल- 100

12ः अजमतुल्लाह उमरजई- 50

13ः हर्षल पटेल- 200

14ः रचिन रवींद्र- 50

15ः शार्दुल ठाकुर- 200

16ः क्रिस वोक्स- 200

17ः केएस भारत- 50

18ः जोश इंग्लिस- 200

19ः कुसल मेंडिस- 50

20ः फिलिप सॉल्ट- 150

21ः ट्रिस्टन स्टब्स- 50

22ः लॉकी फर्ग्यूसन- 200

23ः जोश हेज़लवुड-200

24ः अल्जारी जोसेफ-100

25ः दिलशान मदुशंका- 50

26ः शिवम मावी- 50

27ः चेतन सकारिया- 50

28ः मिचेल स्टार्क- 200

29ः जयदेव उनादकट- 50

30ः उमेश यादव- 200

31ः अकील होसेन- 50

32ः मुजीब रहमान- 200

33ः आदिल रशीद- 200

34ः मोहम्मद वकार सलामखिल-50

35ः तबरेज शम्सी- 50

36ः ईश सोढ़ी- 75

23 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं, जबकि 13 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में हैं। गुजरात टाइटन्स के पास सबसे अधिक नीलामी राशि है, INR 38.15 करोड़ और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे कम, INR 13.15 करोड़ है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में 2 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है।  रवींद्र भारत में हाल ही में संपन्न क्रिकेट विश्व कप के ब्रेकआउट सितारों में से एक थे, जिन्होंने 10 पारियों में 64.22 की औसत से 578 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी और बल्लेबाज़ रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं। कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं।सबसे ऊंची कीमत सूची में अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान भी शामिल हैं।

Open in app