IPL 2023: 15 साल से आरसीबी के साथ कोहली, पीटरसन का ट्वीट- समय आ गया है दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े

IPL 2023: आरसीबी की टीम लीग चरण के अपने आखिरी मैच में कोहली की शतकीय पारी के बाद भी हार गयी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2023 9:52 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स से जुड़ जाना चाहिये।गुजरात टाइटंस के खिलाफ 198 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही। कोहली 2008 में लीग के शुरुआती सत्र से ही आरसीबी के साथ हैं।

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी को बदलने का सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ जाना चाहिये। आरसीबी की टीम लीग चरण के अपने आखिरी मैच में कोहली की शतकीय पारी के बाद भी हार गयी।

टीम इस करो या मरो मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 198 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही। पीटरसन से ट्वीट किया, ‘‘ समय आ गया है कि विराट राजधानी की फ्रेंचाइजी से जुड़े। भारत के पूर्व कप्तान कोहली 2008 में लीग के शुरुआती सत्र से ही आरसीबी के साथ हैं। उन्होंने लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने के बाद 2021 में इस जिम्मेदारी को छोड़ दिया था। 

 

टॅग्स :आईपीएल 2023रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरदिल्ली कैपिटल्सकेविन पीटरसनविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या