IPL 2023: पंजाब किंग्स से बेयरस्टो आउट, इस ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को किया साइन, बिग बैश लीग में 450 से अधिक रन

IPL 2023: मैथ्यू शॉर्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस के बाद सीजन के लिए पंजाब किंग्स रोस्टर में दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। 27 वर्षीय विक्टोरियन ऑलराउंडर का 2022-23 बिग बैश लीग में ब्रेकआउट सीज़न था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 25, 2023 7:27 PM

Open in App
ठळक मुद्देआगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने से रोक दिया है।टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स प्लेऑफ़ में जगह बनाने में विफल रही। पंजाब किंग्स ने 2022 की नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2023: पंजाब किंग्स से जॉनी बेयरस्टो बाहर हो गए। इस बीच पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को साइन किया है। बेयरस्टो को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने से रोक दिया है।

शॉर्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस के बाद सीजन के लिए पंजाब किंग्स रोस्टर में दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। 27 वर्षीय विक्टोरियन ऑलराउंडर का 2022-23 बिग बैश लीग में ब्रेकआउट सीज़न था, जहां उन्होंने 144 के स्ट्राइक-रेट से 450 से अधिक रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे।

उनकी टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स प्लेऑफ़ में जगह बनाने में विफल रही। उन्हें प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट पुरस्कार जीता। बेयरस्टो (33), जिन्हें पंजाब किंग्स ने 2022 की नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लिविंगस्टोन के अलावा कुरैन की भागीदारी की भी पुष्टि की गई।

इस साल की शुरुआत में आईपीएल नीलामी में इंग्लिश ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया था, जब पीबीकेएस ने उसे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि विल जैक को छोड़कर मार्क वुड (लखनऊ), जोफ्रा आर्चर (मुंबई इंडियंस) और बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स) सहित इंग्लैंड के अन्य सभी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए जैक चोट के कारण बाहर हो गए हैं। आरसीबी पहले ही उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल करने की घोषणा कर चुकी है। पंजाब किंग्स अपने सीजन की शुरुआत 1 अप्रैल को पीसीए स्टेडियम, मोहाली में कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करके करेगी।

टॅग्स :आईपीएल 2023पंजाब किंग्सऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या