IPL 2023 play-off scenarios: प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बाहर, जानें क्या है समीकरण

IPL 2023 play-off scenarios: सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक के बाद मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की तूफानी गेंदबाजी से गत चैंपियन गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 16, 2023 11:05 AM

Open in App
ठळक मुद्देगत चैंपियन गुजरात टाइटंस के 13 मैच में नौ जीत से 18 अंक हो गए हैं।टीम का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय हो गया है।सनराइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी।

IPL 2023 play-off scenarios: आईपीएल 2023 प्लेऑफ के लिए मारामारी तेज हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम इस संस्करण से बाहर हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली एकमात्र टीम है और उसने 18 अंकों के साथ शीर्ष-दो स्थान भी हासिल किया है।

गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के 13 मैच में नौ जीत से 18 अंक हो गए हैं और टीम का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय हो गया है। इस हार के साथ सनराइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी।

चेन्नई सुपर किंग्स को शीर्ष चार में जगह पक्की करने के लिए दिल्ली के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतना होगा। मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैच खेलते हुए 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अभी टीम के पास दो मैच बाकी है। आरसीबी को आरआर की बड़ी हार ने उनके अभियान को झटका दिया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ लीग चरण के अंत में अंक तालिका में शीर्ष चार टीमों द्वारा लड़ा जाता है। प्लेऑफ में क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और फाइनल शामिल हैं। प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए, एक टीम को अंक तालिका के शीर्ष चार में रहना होगा।

यहां देखें वर्तमान में सभी टीमों के लिए क्वालीफिकेशन परिदृश्य क्या हैं: (what the qualifications scenarios are like for all the teams currently)

गुजरात टाइटंसः (13 मैच, 18 अंक)- गुजरात टाइटंस प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर ली है।

चेन्नई सुपर किंग्सः (13 मैच, 15 अंक)- केकेआर से मिली हार के बाद सीएसके के शीर्ष दो में पहुंचने की संभावना को काफी झटका लगा है।

मुंबई इंडियंसः (12 मैच, 14 अंक)- मुंबई इंडियंस के पास अंक तालिका में तीसरे स्थान को सील करने का एक अच्छा मौका है।

लखनऊ सुपरजाइटंसः (12 मैच, 13 अंक)- अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। 

आरसीबीः (12 मैच, 12 अंक)- अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। 

राजस्थान रॉयल्सः (13 मैच, 12 अंक)- अंक तालिका में 6ठे स्थान पर है। 

केकेआरः (13 मैच, 12 अंक)- अंक तालिका में 7वें स्थान पर है। 

पंजाब किंग्सः (12 मैच, 12 अंक)- अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। 

टॅग्स :आईपीएल 2023गुजरात टाइटन्सकोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सपंजाब किंग्सराजस्थान रॉयल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबादलखनऊ सुपरजायंट्सहार्दिक पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या