IPL 2023: आकाश मधवाल...कौन है ये उभरता स्टार गेंदबाज? धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को दिलाई जीत, 2022 में रहे थे अनसोल्ड

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज आकाश मधवाल चर्चा में हैं। उन्होंने आईपीएल-2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार रात लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट झटके।

By विनीत कुमार | Published: May 25, 2023 9:19 AM

Open in App

चेन्नई: आईपीएल-2023 के एलिमिनेटर मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजाएंट्स को 81 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है। इस मैच के हीरो आकाश मधवाल रहे जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर मुंबई को आसान जीत दिला दी। आकाश मधवाल आपना डेब्यू आईपीएल खेल रहे हैं और अब तक इस लीग में महज 7 मैच खेले हैं। 

आईपीएल में इतिहास रचने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज 20 साल के मधवाल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में 3.3 ओवर की गेंदबाजी के दौरान 5 रन देकर पांच विकेट झटके।

यह आपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले ऐसा ही कमाल अनिल कुंबले कर चुके हैं। उन्होंने 2009 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

आकाश मधवाल कौन है?

मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले आकाश मधवाल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके क्रिकेट में सफर को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। आईए बताते हैं कि नया उभरता स्टार गेंदबाज आखिर कौन है और कैसे वह यहां तक पहुंचा।

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आकाश मधवाल ने 24 साल की उम्र तक सिर्फ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला है और उनके बतौर क्रिकेटर उभरने का श्रेय बहुत हद तक भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को जाता है, जिन्होंने 2019 में उत्तराखंड की ओर से अपने कार्यकाल के दौरान मधवाल की प्रतिभा को देखा था। उत्तराखंड के लिए उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद मधवाल को 2022/23 घरेलू सत्र के लिए अपने राज्य का कप्तान भी बनाया गया था।

इंजीनियरिंग कर चुके हैं मधवाल, 2022 में रहे थे अनसोल्ड

दिलचस्प बात यह है कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इंजीनियरिंग में स्नातक किया था और उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत के पड़ोसी भी थे। दोनों खिलाड़ी के कोच भी अवतार सिंह रहे हैं। आकाश 2021 में आरसीबी के साथ IPL में शामिल हुए, लेकिन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद 2022 में वह अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। वह 2022 में सूर्यकुमार यादव की जगह पर मुंबई इंडियंस में शामिल हुए। इस सीजन में, आकाश ने सात मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2023आकाश मधवालमुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या