IPL 2022: अंक तालिका में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस, कप्तान रोहित ने जीता टॉस, फील्डिंग करने का फैसला, जानिए प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: कप्तान रोहित शर्मा टीम ही नहीं बल्कि अपने प्रदर्शन में भी सुधार करना चाहेंगे। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए उस तरह का प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 13, 2022 7:08 PM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की टीम दो जीत और इतनी ही हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।मुंबई की वापसी की राह काफी मुश्किल नजर आ रही हैं।मुंबई के लिए शीर्ष क्रम में रोहित काफी महत्वपूर्ण हैं।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। शुरुआती चार मैच हारने के बाद मुश्किलों का सामना कर रही मुंबई इंडियन्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में जीत का खाता खोलने के लक्ष्य के साथ उतरी है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मुंबई के लिये तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स ने रमनदीप सिंह की जगह टीम में वापसी की है जबकि पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

धीमी शुरुआत के लिए पहचानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की मौजूदा सत्र में शुरुआत बुरे सपने जैसी रही है और टीम अपने पहले चार मुकाबले गंवा चुकी है। वर्षों से मजबूत टीम के रूप में खुद को स्थापित करने वाली मुंबई की टीम मौजूदा सत्र में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में बुरी तरह नाकाम रही है।

टीम इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसपंजाब किंग्सरोहित शर्मामयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या