IPL 2022: पांच बार की चैंपियन मुंबई के सामने 27 मार्च को दिल्ली, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने कहा-बुमराह के साथ धमाल करेंगे, देखें वीडियो

IPL 2022: इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के लिये बेताब हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2022 1:28 PM

Open in App
ठळक मुद्देकीवी बॉलर ट्रेंट बोल्ट की जगह खेलेंगे।बोल्ट इस बार एमआई में नहीं दिखेंगे।मिल्स ने 22.7 की स्ट्राइक रेट से 11 विकेट लिए हैं।

IPL 2022: इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस में भारत के स्टार जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने की संभावना से उत्साहित हैं। ट्रेंट बोल्ट की जगह खेलेंगे। बोल्ट इस बार एमआई में नहीं दिखेंगे।

इंग्लैंड का 12 मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले 29 वर्षीय टी20 विशेषज्ञ मिल्स ने 22.7 की स्ट्राइक रेट से 11 विकेट लिए हैं। उन्हें पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुंबई इंडियंस की टीम 2022 आईपीएल में अपना अभियान 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।

जोफ्रा आर्चर के बाहर होने से मिल्स के अपनी टीम के लिए सभी मैच खेलने की उम्मीद है। मिल्स ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किये गये एक वीडियो में कहा, ‘‘विश्व कप के दौरान बुमराह के साथ थोड़ा समय बिताने का मौका मिला था। इसलिये उनके साथ खेलने के लिये तैयार हूं। ’’

वर्ष 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले मिल्स ने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से वापसी करने का इच्छुक था और यह मौका मिलने से खुश हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी नये साथियों से मिलने के लिये उत्सुक हूं। निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस एक शानदार फ्रेंचाइजी है। मैं पहले कभी वानखेड़े स्टेडियम में नहीं खेला हूं। यह 2017 के बाद मेरा पहला मौका होगा। ’’

मुंबई इंडियंस ने चोटिल जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज जब फिटनेस हासिल कर लेगा तो यह जसप्रीत बुमराह के साथ मजबूत जोड़ीदार होगा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मेगा नीलामी के दूसरे दिन आर्चर को खरीदा था। 

 

टॅग्स :आईपीएल 2022मुंबई इंडियंसजसप्रीत बुमराहट्रेंट बोल्टजोफ्रा आर्चरदिल्ली कैपिटल्सबीसीसीआईIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या