IPL 2022: मेगा नीलामी में इन खिलाड़ियों पर नजर, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पर बरसेंगे पैसे, देखें लिस्ट

IPL 2022 Mega Auction: केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद के कप्तान हो सकते हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 07, 2021 1:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देनीलामी से पहले ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची का खुलासा कर दिया है।मेगा-नीलामी जनवरी 2022 की शुरुआत में होने वाली है। सभी टीमें नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगी।

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन से दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद को शामिल करने के साथ दस टीमों का टूर्नामेंट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। जबकि मौजूदा आठ आईपीएल टीमों ने मेगा नीलामी से पहले ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची का खुलासा कर दिया है।

नए सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली है। लखनऊ और अहमदाबाद को पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने का अधिकार दिया गया है। अहमदाबाद और लखनऊ दोनों फ्रेंचाइजी कप्तानी के उम्मीदवारों की तलाश में होंगे। टीम बनाने के लिए मेगा नीलामी से पहले चुना जा सकता है।

मेगा-नीलामी जनवरी 2022 की शुरुआत में होने वाली है। यह रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि सभी टीमें नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगी। दो नई टीमों के जुड़ने से, मेगा नीलामी बड़ी होने जा रही है क्योंकि नई फ्रेंचाइजी एक टीम बनाने की कोशिश करेंगी। हाल ही में रिटेंशन के समय, फ्रेंचाइजी ने भविष्य को देखते हुए कुछ बड़े नामों को ठुकराया है।

शीर्ष भारतीय सितारों की सूची दी गई है। मेगा नीलामी में बिना बिके रह सकते हैं:

सुरेश रैना: मिस्टर आईपीएल के रूप में भी जाना जाता है। रैना लीग के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से हैं। लेकिन व्यक्तिगत समस्याओं के कारण 2020 सीजन से बाहर हो गए। 2021 संस्करण में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के बाद सीएसके के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था और इसलिए उसे छोड़ दिया। अपने फॉर्म और उम्र को देखते हुए रैना के लिए खरीदार ढूंढना मुश्किल होगा।

अंबाती रायुडू: सीएसके स्टार एक और खिलाड़ी हैं। जिसे फ्रेंचाइजी ने 2021 संस्करण के बाद टीम ने छोड़ दिया। वह एक अनुभवी क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके लिए फिटनेस और उम्र दो ऐसे कारक हैं जो आगामी मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी को उनके लिए बोली लगाने के लिए आकर्षित कर सकते हैं।

हरभजन सिंह: इस दिग्गज ने किसी तरह आखिरी नीलामी में केकेआर को ढूंढ निकाला। हरभजन सिंह कई टीम की ओर से खेले हैं। कई टीम इन्हें खरीदने को लेकर इच्छुक है।

दिनेश कार्तिक:केकेआर के पूर्व कप्तान को फ्रेंचाइजी ने खराब सीजन के कारण रिलीज किया। वह टॉप क्लाश के फिनिशर हैं। वह नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं। फिर भी कई टीम जोड़ने के लिए बैचेन हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLआईपीएल ऑक्शनआईपीएल रिटेंशनसुरेश रैनादिनेश कार्तिकहरभजन सिंह
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या