IPL 2022 Mega Auction: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल! पैसों की बारिश, जानिए कौन हो सकता है कप्तान

IPL 2022 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी उम्मीद के मुताबिक ही हार्दिक पंड्या और अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को अपनी टीम से जोड़ने के लिए तैयार हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 17, 2022 10:20 PM

Open in App
ठळक मुद्देहार्दिक पांड्या कप्तान बनाए जा सकते हैं।कोचिंग स्टाफ को भी अंतिम रूप दे दिया है।भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को तरजीह दी है।

IPL 2022 Mega Auction: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और शुभमन गिल आगामी आईपीएल सीजन के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी, जिसे पिछले अक्टूबर में CVC कैपिटल पार्टनर्स (Irelia Company Pte Ltd) द्वारा खरीदा गया था।

हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए जा सकते हैं। कोचिंग स्टाफ को भी अंतिम रूप दे दिया है। उनका नेतृत्व भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और मुख्य कोच गैरी कर्स्टन करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी, जो वर्तमान में सरे के मुख्य कोच हैं, टीम के निदेशक होंगे।

आगामी सत्र के लिए टीम ने तीसरी पसंद के तौर पर ईशान किशन की जगह भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को तरजीह दी है। पंड्या आगामी सत्र के लिए अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम ने राशिद खान के नाम को भी अंतिम रूप दे दिया है।

आईपीएल ने तीन खिलाड़ियों को बनाए रखने वाली फ्रेंचाइजी के लिए INR 15 करोड़, INR 11 करोड़ और INR 7 करोड़ निर्धारित किए हैं। अहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद दोनों को 15-15 करोड़ का भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह भी पता चला है कि हार्दिक के अहमदाबाद के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है, जो आईपीएल में ऑलराउंडर के लिए पहला अनुभव है।

तीसरे खिलाड़ी गिल को 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह पहली बार है जब हार्दिक और राशिद आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे, जो पहले क्रमशः मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

फ्रेंचाइजी हालांकि पहले तीसरे खिलाड़ी के रूप में ईशान किशन के साथ करार करना चाहती थी लेकिन उनकी बात नहीं बनी। फिर उन्होंने गिल को चुना, जो भविष्य में टीम का नेतृत्व भी कर सकते हैं। आईपीएल से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अहमदाबाद ने अपने खिलाड़ियों पर फैसला किया है और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) को अपनी पसंद के बारे में सूचित कर दिया है।

हार्दिक, राशिद और शुभमन उनके तीन पसंदीदा खिलाड़ी है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ वे किशन को भी टीम में चाहते थे लेकिन यह समझा जाता है कि वह नीलामी में वापस जाने में अधिक रुचि रख रहे हैं। इस बात की अधिक संभावना है कि मुंबई इंडियन्स उसके लिए बड़ी बोली लगाये।’’ 

टॅग्स :आईपीएल 2022हार्दिक पंड्याIPLमुंबई इंडियंसराशिद खानशुभमन गिलईशान किशन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या