IPL 2022: आईपीएल फ्रेंचाइजी रिटेन हुए खिलाड़ियों को देंगी इतनी सैलरी, जानें रिटेन्शन से जुड़े नियम

खिलाड़ियों के रिटेन्शन से जुड़े नियम के अनुसार, अगर कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम चार खिलाड़ियों को रिटेंशन करना चाहती है तो उसे इन चार खिलाड़ियों के लिए 42 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

By रुस्तम राणा | Published: November 26, 2021 02:46 PM2021-11-26T14:46:30+5:302021-11-26T14:51:09+5:30

IPL 2022 know retained players salary and retention rules | IPL 2022: आईपीएल फ्रेंचाइजी रिटेन हुए खिलाड़ियों को देंगी इतनी सैलरी, जानें रिटेन्शन से जुड़े नियम

आईपीए 2022

googleNewsNext
Highlightsचार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी को खर्च करने होंगे 42 करोड़ रुपये जबकि 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 33 करोड़, दो के लिए 24 और एक लिए 14 करोड़ रुपये

IPL 2022: आईपीएल 2022 क्रिकेट प्रेमियों के लिए भले ही दिलचस्प रहने वाला हो, लेकिन फ्रेंचाइजियों के लिए आसान नहीं होगा। आईपीएल के 15वें सीजन में इस बार 2 नई टीमें जुड़ रही हैं। नियम के अनुसार, आठ पुरानी फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक को चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी। दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद को खिलाड़ी पूल से तीन-तीन खिलाड़ियों को हासिल करने की अनुमति दी जाएगी। 

IPL 2022 मेगा ऑक्शन की तारीख

आईपीएल का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) यानी नीलामी दिसंबर या फिर जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में हो सकती है। लेकिन नीलामी से पहले पुरानी 8 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी। उन्हें 30 नवंबर तक अपनी यह सूची देनी है। वहीं नीलामी के लिए वेतन पर्स 90 करोड़ रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है।

रिटेन हुए खिलाड़ियों की सैलरी

खिलाड़ियों के रिटेन्शन से जुड़े नियम के अनुसार, अगर कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम चार खिलाड़ियों को रिटेंशन करना चाहती है तो उसे इन चार खिलाड़ियों के लिए 42 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसमें पहली च्वॉइस के खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी के द्वारा 16 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद दूसरे पसंदीदा रिटेन हुए खिलाड़ी को 12 करोड़ और इसी क्रम में तीसरे और चौथे पसंदीदा खिलाड़ी को क्रमश 8 और 6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

3 खिलाड़ियों को रिटेन करने पर खर्च करने होंगे 33 करोड़ रुपये

वहीं अगर फ्रेंचाइजी 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे इसके लिए 33 करोड़ रुपये खर्चने होंगे। इसमें फर्स्ट च्वॉइस के खिलाड़ को 15 करोड़ रुपये, दूसरे को 11 करोड़ और तीसरे को 7 करोड़ रुपये की सैलरी देनी होगी। इसी प्रकार अगर फ्रेंचाइजी केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे 24 करोड़ रुपये खर्चने होंगे। इसमें पहले खिलाड़ी को 14 करोड़ और दूसरे को 10 करोड़ सैलरी के रूप में देने होंगे। वहीं अगर फ्रेंचाइजी केवल एक खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उसे रिटेन हुए खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये देने होंगे।

दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे

चार खिलाड़ियों को रखने की दशा में तीन भारतीय और एक विदेशी या दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे। नयी फ्रेंचाइजी बाकी बचे खिलाड़ियों में से दो भारतीयों और एक विदेशी खिलाड़ी को अपनी टीम में रख सकती है। वहीं 1 से 25 दिसंबर तक नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास तीन खिलाड़ियों को चुनने का अवसर होगा।

Open in app