IPL 2022: मेगा नीलामी से पहले ये प्लेयर मालामाल, जानें सबसे महंगे खिलाड़ी कौन, यहां देखिए रिटेन खिलाड़ियों की सूची

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को, आरसीबी ने विराट कोहली को और सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी को ही रिटेन किया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 22, 2022 2:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देतेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए खेलेंगे।आलराउंडर रविंद्र जडेजा के बाद रिटेन होने वाले दूसरे नंबर के खिलाड़ी थे। आरसीबी ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को रिलीज कर दिया था।

IPL 2022: दो नई फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद ने अगले महीने होने वाली आईपीएल मेगा नीलामी से पहले शुक्रवार को तीन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को जबकि लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया।

राहुल जो आगामी आईपीएल सीजन में लखनऊ फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे। फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। वह लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सर्वोच्च खिलाड़ी बन गए। 2018 में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया था।

लखनऊ फ्रेंचाइजी इस साल की नीलामी में 59.89 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। राहुल के अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर स्टोइनिस और अनकैप्ड भारतीय स्पिनर बिश्नोई को क्रमश: 9.2 करोड़ रुपये और 4 करोड़ रुपये में साइन किया है।

दूसरी ओर अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ रुपये में अपने कप्तान के रूप में साइन किया, जबकि अफगानिस्तान के दिग्गज राशिद खान को भी इसी कीमत पर चुना गया है। दूसरी ओर, शुभमन गिल को इस साल की नीलामी से पहले 8 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अहमदाबाद अपने पर्स में 52 करोड़ रुपये के साथ मेगा नीलामी में प्रवेश करेगा। आईपीएल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कुल 1,214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने मेगा नीलामी का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण कराया है।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची (भारतीय रुपये में):

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)।

चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़)।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ कुल राशि से काटे जाएंगे) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नारायण (6 करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ कुल राशि से कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)।

फ्रेंचाइजी लखनऊः केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़)।

फ्रेंचाइजी अहमदाबादः हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)।

टॅग्स :आईपीएल 2022IPLआईपीएल ऑक्शनहार्दिक पंड्याकेएल राहुलगुजरातलखनऊबीसीसीआईराशिद खान
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या