IPL 2022: टॉप चार में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स को 17 रन से हराया, ठाकुर, अक्षर और कुलदीप का जलवा, 11 ओवर में 64 रन देकर 8 विकेट झटके

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रन से हराया। जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम को नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 16, 2022 11:22 PM

Open in App
ठळक मुद्देअक्षर पटेल ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट निकाले।अक्षर पटेल ने 100 विकेट पूरे किए।दिल्ली के मिशेल मार्श ने 63 रन की पारी खेली। 

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में सोमवार को पंजाब किंग्स को 17 रन से हराया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप फोर में पहुंच गई है। पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ मुकाबले से बाहर हो गई! दिल्ली के बॉलर ने कमाल की गेंदबाजी की। दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट पर 159 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स के शारदुल ठाकुर (4 ओवर 36 रन 4 विकेट), अक्षर पटेल और कुलदीप यादव (3 ओवर 14 रन 2 विकेट) ने 11 ओवर की गेंदबाजी की और 64 रन देकर 8 विकेट झटक लिए। पटेल ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट निकाले। अक्षर ने बल्ले से 20 गेंद में 17 रन पर नाबाद रहे।

इस बीच पटेल ने 100 विकेट पूरे किए। दिल्ली के मिशेल मार्श ने 63 रन की पारी खेली। जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम को नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाये। दिल्ली के लिए शारदुल ठाकुर ने चार विकेट लिये।

शारदुल ठाकुर बनाम पंजाब किंग्सः

मैचः 9

विकेटः 16

औसतः 15.87

एसआरः 11.3।

आईपीएल में शारदुल के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े:

4/36 बनाम पीबीकेएस मुंबई डीवाईपी 2022

3/19 बनाम पीबीकेएस पुणे 2017

3/28 बनाम पीबीकेएस दुबई 2021।

लगातार दूसरे मैच अर्धशतक लगाने वाले मार्श ने 48 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाया। दूसरे विकेट के लिए सरफराज खान (32) के साथ 51 और ललित यादव (24) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। सरफराज ने 16 गेंद की आक्रामक पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा तो वहीं ललित ने 21 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन और अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिये। कैगिसो रबाडा ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि राहुल चाहर ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद पंजाब को लियाम लिविंगस्टोन ने पहली गेंद पर डेविड वार्नर (शून्य) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलायी। दिल्ली ने 12वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया।

टॅग्स :आईपीएल 2022पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतमयंक अग्रवालशिखर धवनशार्दुल ठाकुरअक्सर पटेलकुलदीप यादव
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या