IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स पर कोरोना संकट, मिशेल मार्श के बाद एक और खिलाड़ी पॉजिटिव, पंजाब के साथ मैच पर संकट!

IPL 2022: आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे है। बायो-बबल के अंदर भी  वायरस का खतरा भी बढ़ गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 20, 2022 5:17 PM

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सत्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था।टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।सितंबर-अक्टूबर में यूएई में पूरा किया गया था।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श के बाद विकेटकीपर टिम सिफर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। आज शाम मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके मैच पर सवालिया निशान लग गया है।

दिल्ली कैंप में हड़कंप मच गया है। रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी से पहले आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है।

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के एक सूत्र के अनुसार बुधवार सुबह हुई जांच में सिफर्ट को पॉजिटिव पाया गया है। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘जहां तक हमें पता है, न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को पॉजिटिव पाया गया है।’ गोपनीयता की शर्त पर एक खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हमारी सुबह कोविड-19 जांच हुई थी और कुछ देर में फिर हमारी जांच की जायेगी। हम अलग अलग रह रहे हैं।’

बीसीसीआई को मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोविड-19 के मामले सामने आने के बाद मैच पुणे से मुंबई कराने के लिये बाध्य होना पड़ा था। बुधवार सुबह किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट के एक दौर के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आया। 

मंगलवार को पुणे से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श, फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया कंटेंट टीम के सदस्य आकाश माने के बाद कैपिटल्स दल का छठा सदस्य है।

दिल्ली के सहयोगी स्टाफ के 4 सदस्यों का भी परीक्षण पॉजिटिव आया है जिससे टीम में संक्रमित सदस्यों की संख्या 6 हो गयी है। इससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डर का माहौल बन गया है। आईपीएल की इस फ्रेंचाइजी ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम मार्श की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।’’ अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिल्ली का पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को होने वाला मैच होगा या नहीं क्योंकि पूरी टीम को दिन भर के लिये अपने कमरों में ही रहने के लिये कहा गया।

बीसीसीआई के जांच प्रोटोकॉल के अनुसार, आईपीएल टीम के प्रत्येक सदस्य का टीम बबल में हर पांचवें दिन परीक्षण किया जाता है। पिछले सत्र में हालांकि यह हर तीसरे दिन होता था। इसके अलावा फ्रैंचाइज़ी भी चाहे तो अपने सदस्यों का परीक्षण करा सकती है। 

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्सऋषभ पंतकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामिशेल मार्श
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या