IPL 2022 Auction: दिग्गज खिलाड़ी छोड़ेगा पंजाब किंग्स का साथ, इन खिलाड़ियों के रिटेन होने की संभावना, देखें लिस्ट

IPL 2022 Auction: पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल आईपीएल 2022 के लिए पसंदीदा हैं। जनवरी में आईपीएल 2022 का नीलामी होने की उम्मीद है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 23, 2021 3:38 PM

Open in App
ठळक मुद्देकेएल राहुल फ्रेंचाइजी से बाहर होने की घोषणा की है।  पंजाब किंग्स सबसे पहले मयंक अग्रवाल को रिटेन करेगी।तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिन सनसनी रवि बिश्नोई हैं।

IPL 2022 Auction: पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल कप्तानी के साथ-साथ टीम भी छोड़ेंगे। वह नीलामी में शामिल होना चाहते हैं। पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल आईपीएल 2022 के लिए पसंदीदा हैं। जनवरी में आईपीएल 2022 का नीलामी होने की उम्मीद है। 

 

केएल राहुल फ्रेंचाइजी से बाहर होने की घोषणा की है। पंजाब किंग्स सबसे पहले मयंक अग्रवाल को रिटेन करेगी। इसके बाद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिन सनसनी रवि बिश्नोई हैं। रिटेन किए जाने की संभावना है। इस बार 10 टीमों के बीच मुकाबला होगा। कई टीम नए खिलाड़ी को शामिल करना चाहते हैं। 

मयंक अग्रवालः मयंक ने पंजाब किंग्स के लिए पिछले तीन सीजन में क्रमश: 441, 424 और 332 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें एक दशक से आईपीएल में खेलने का अनुभव है। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में वह फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर सकते हैं और शीर्ष क्रम में भी योगदान दे सकते हैं। उनकी कीमत सिर्फ 1 करोड़ रुपये है जो उन्हें पंजाब किंग्स रिटेंशन लिस्ट का पसंदीदा बनाती है।

मोहम्मद शमीः मोहम्मद शमी एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। वह पिछले 3 सीज़न में फ्रेंचाइजी के लिए 58 विकेट के साथ लगातार प्रदर्शन किया है। सर्वश्रेष्ठ डेथ ओवर के बॉलर हैं। पूरे गेंदबाजी विभाग का नेतृत्व कर सकते हैं और युवाओं का मार्गदर्शन कर सकते हैं। शमी को आईपीएल में खेलने के लिए 4.8 करोड़ रुपये मिलते हैं।

रवि बिश्नोईः बिश्नोई पंजाब किंग्स की टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने स्लॉग ओवरों के दौरान प्रभावित किया है। इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2021 में सिर्फ नौ मैचों में 12 विकेट लिए थे। बिश्नोई की कीमत सिर्फ 2 करोड़ रुपये है जो मेन इन रेड के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

टॅग्स :पंजाब किंग्सIPLआईपीएल ऑक्शनकेएल राहुलआईपीएल 2022बीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या