IPL 2021: महामुकाबला, महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, दिल्ली पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग-11 

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 10, 2021 7:02 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की टीम लीग में 20 अंक लेकर सबसे ऊपर रही। 11 बार चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्लेऑफ में पहुंची है।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है, उन्होंने रिपल पटेल की जगह टॉम कुरेन को जगह दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच की अंतिम एकादश टीम बरकरार रखी है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है। 

दिल्ली की टीम लीग में 20 अंक लेकर सबसे ऊपर रही। चेन्नई ने पिछले साल चूकने के बाद फिर से प्लेऑफ में जगह बनायी है। उसने जिन 12 आईपीएल में हिस्सा लिया है उनमें से 11 बार उसकी टीम प्लेऑफ में पहुंची है।

2021 आईपीएल में दोनों टीम के बीच 2 बार भिड़ंत हुई और दोनों बार पंत ने धोनी को हराया। चेन्नई अपने उम्रदराज अनुभवी खिलाड़ियों पर विश्वास करता रहा है और अपनी टीम में अधिक फेरबदल भी नहीं करता है।

टीमें इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडु, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, जोश हेजलवुड।

दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी सॉव, शिखर धवन, शिमरोम हेटमायर, श्रेयस अय्यर, एनरिक नोर्किया, अवेश खान, कैगिसो रबाडा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कुरेन।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2021चेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या