IPL 2020: राजस्थान की धमाकेदार जीत के बाद आया प्वॉइंट टेबल में बड़ा बदलाव, जानें कौन सी टीम है टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर सभी टीमों को इस सीजन की पहली जीत प्राप्त हो चुकी है। ऐसे में इस साल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

By अमित कुमार | Published: September 28, 2020 12:01 PM

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई और पंजाब जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद राजस्थान के खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है।कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया । इस जीत के साथ कोलकाता ने भी अपना खाता खोल लिया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर आईपीएल के इस सीजन का आगाज शानदार तरीके से किया है। चेन्नई और पंजाब जैसी मजबूत टीमों को हराने के बाद खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। पंजाब के खिलाफ रविवार को राहुल तेवतिया के तेवर के सामने पंजाब की गेंदबाजी फिस्ड्डी साबित हुई। एक समय आसानी से जीत हासिल करने वाली पंजाब की टीम को अंतिम समय में हार का मुंह देखना पड़ा। 

इससे पहले खेले गए मुकाबले में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और पैट कमिंस की अगुवाई में गेंदबाजों के अनुशासित के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने  सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया । सनराइजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 142 रन ही बना सकी । मुंबई इंडियंस के खिलाफ शॉर्ट गेंदबाजी के लिये आलोचना झेलने वाले आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस ने चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया । कोलकाता ने इस लक्ष्य को दो गेंद रहते हासिल कर लिया था। इस जीत के साथ कोलकाता ने भी अपना खाता खोल लिया है। 

आइए एक नजर डालते हैं नौ मैच के बाद के लेटेस्ट IPL 2020 प्वॉइंट टेबल पर- 

टीम    मैच खेले    जीते    हारे    नो रिजल्ट    नेट रन रेट    प्वॉइंट्सदिल्ली कैपिटल्स    2    2    0    0                   +1.100           4राजस्थान रॉयल्स    2    2    0    0                     +0.615         4किंग्स इलेवन पंजाब    2    1    2    0                 +1.498          2मुंबई इंडियंस    2    1    1    0                             +0.993       2कोलकाता नाइट राइडर्स    2    1    1    0              -0.767       2चेन्नई सुपर किंग्स    3    1    2    0                          -0.840      2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    2    1    1    0                     -2.175      2सनराइजर्स हैदराबाद    2    0    2    0                     -0.730    0

 

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्सकिंग्स इलेवन पंजाबकोलकाता नाइट राइडर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या