IPL 2020, MI vs RR: 5वीं गेंद पर कार्तिक त्यागी ने झटका IPL करियर का पहला विकेट, क्विंटन डी कॉक बने शिकार

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी टीम में 3 बदलाव किए, जिसमें कार्तिक त्यागी को डेब्यू करने का मौका मिला...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: October 06, 2020 8:03 PM

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 20वां मैच।19 वर्षीय कार्तिक त्यागी ने किया आईपीएल डेब्यू।आईपीएल करियर की 5वीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बनाया शिकार।

IPL 2020, Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का सीजन का 20वां मैच खेला जा रहा है। राजस्थान की टीम में युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी को मौका मिला है, जिसे उन्होंने बखूबी भुनाया भी।

8 नवंबर 2000 को हापुड़ में जन्मे इस बॉलर ने अपने डेब्यू मैच की पांचवीं गेंद पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का विकेट झटका। उन्होंने ऐसे मौके पर ये बड़ा शिकार किया, जब रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़ चुके थे।

क्विंटन डी कॉक का कैच जोस बटलर ने लपका और इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स को मैच का पहला विकेट हासिल हुआ। ये बल्लेबाज 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप में भी हिस्सा लिया है।

राजस्थान रॉयल्स ने किए 3 बदलाव

मुंबई ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं रॉयल्स ने तीन बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल, अंकित राजपूत और कार्तिक त्यागी को अंतिम एकादश में जगह दी है। दोनों टीमों के अब तक कुल 23 मैच आमने-सामने रही हैं, जिनमें से 11 मुंबई और इतने ही राजस्थान ने जीते हैं। वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा है।

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्मास्टीव स्मिथक्विंटन डी कॉक

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या