IPL 2020, DC vs MI: ये हैं वो 5 बड़े कारण, जो मुंबई इंडियंस को बना सकते चैंपियन

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक दिल्ली कैपिटल्स को तीनों ही मैचों में मात दी है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 10, 2020 2:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई के बीच मंगलवार को खिताबी मैच।4 बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस।फाइनल में आज तक मुंबई ने गंवाया सिर्फ एक ही मैच।

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला मंगलवार (10 नवंबर) को खेला जाना है। एक ओर जहां मुंबई इंडियंस पांचवीं बार खिताब कब्जाने उतरेगी, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का 'गोल्डन चांस' है। आंकड़ों के लिहाज से मुंबई इंडियंस का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों टीमें अब तक कुल 27 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें मुंबई ने 15, जबकि दिल्ली ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं।

कारण नंबर-1

मुंबई अब तक 4 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। इसमें उसके गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा है। इस बार भी मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी जीत की ऐसी ही कहानी लिख सकती है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं।" title="रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं।"/>
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं।

कारण नंबर-2

मुंबई की दूसरी बड़ी ताकत बल्लेबाजी में उसकी ओपनिंग जोड़ी है। क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाते हैं। हालांकि रोहित शर्मा का इस सीजन बल्ला चल नहीं सका है, लेकिन सूर्यकुमार यादव इसकी भरपाई कर सकते हैं।

कारण नंबर-3

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में गहराई है। उसके बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने की काबिलियत रखते हैं। साथ ही विशाल टारगेट को चेज भी कर सकते हैं।

रोहित शर्मा अब तक 199 आईपीएल मैच खेल चुके हैं।

कारण नंबर-4

मुंबई इंडियंस को 4 बार खिताब दिलाने में भारतीय खिलाड़ियों का अहम रोल रहा है। इस टीम के पास कप्तान रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी पासा पलट सकते हैं।

कारण नंबर-5

इस सीजन मुंबई इंडियंस ने 3 बार दिल्ली का सामना किया है, जिसमें 2 लीग मैच और एक क्वालीफायर मुकाबला रहा। इन तीनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है, जिससे दिल्ली का मनोबल जरूर टूट सकता है।

इस सीजन दिल्ली बनाम मुंबई मुकाबलों के नतीजे-

लीग चरण-

11 अक्टूबर 2020: दिल्ली 162/4 - मुंबई 166/5 (मुंबई पांच विकेट से विजयी)

31 अक्टूबर 2020: दिल्ली 110/9 - मुंबई 111/1 (मुंबई नौ विकेट से विजयी)

5 नवंबर 2020: क्वालिफायर-1 

मुंबई 200/5 - दिल्ली 143/8 (मुंबई 57 रन से विजयी)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सश्रेयस अय्यररोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या