IPL 2020 Auction: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बरसे पैसे, जानें टॉप-10 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

Most Expensive Indian Uncapped players: आईपीएल 2020 की नीलामी में सबसे मंहगे बिके टॉप-10 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 20, 2019 09:31 AM2019-12-20T09:31:20+5:302019-12-20T09:31:20+5:30

IPL 2020 Auction: Top 10 Most Expensive Indian Uncapped players, Varun Chakravarthy sold for Rs 4 crore | IPL 2020 Auction: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर बरसे पैसे, जानें टॉप-10 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2020 नीलामी में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे मंहगे बिके वरुण चक्रवर्तीइस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 48 वर्षीय प्रवीण तांबे को मिले 20 लाख रुपये

आईपीएल 2020 की नीलामी में तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दूसरे अपना जलवा कायम रखा और वह इस सीजन में सबसे मंहगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी रहे। वरुण चक्रवर्ती को 4 करोड़ रुपये में कोलकाता ने खरीदा।

वहीं 20 लाख बेस प्राइस वाले यशस्वी जायसवाल को राजस्थान ने 2.4 करोड़ में खरीदा। रवि बिश्नोई को 2 करोड़ में पंजाब ने खरीदा। वहीं हैदराबाद ने बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह और प्रियम गर्ग को 1.9 करोड़ में खरीदा।

इनके अलावा इस सीजन में सबसे मंहगे बिकने वाले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों में कार्तिक त्यागी 1.3 करोड़, अनुज रावत 80 लाख, राहुल त्रिपाठी 60 लाख, प्रभसिमरन सिंह 55 लाख और दीपक हुडा 50 लाख रुपये में बिके।

वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 48 वर्षीय प्रवीण तांबे को 20 लाख रुपये में कोलकाता ने खरीदा।  

आईपीएल 2020 नीलामी: सबसे महंगे बिके टॉप-10 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

1.वरुण चक्रवर्ती (बेस प्राइस INR 30 लाख) 4 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
2.यशस्वी जायसवाल (बेस प्राइस INR 20 लाख) 2.4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
3.रवि बिश्नोई (बेस प्राइस INR 20 लाख) 2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
4.विराट सिंह (बेस प्राइस INR 20 लाख) 1.9 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
5.प्रियम गर्ग (बेस प्राइस INR 20 लाख) 1.9 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
6.कार्तिक त्यागी (बेस प्राइस INR 20 लाख) 1.3 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा 
7.अनुज रावत (बेस प्राइस 20 लाख) 80 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
8.राहुल त्रिपाठी (बेस प्राइस INR 20 लाख) 60 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
9.प्रभसिमरन सिंह (बेस प्राइस INR 20 लाख) 55 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
10.दीपक हुडा (बेस प्राइस INR 40 लाख) 50 लाख रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा

आईपीएल 2020 नीलामी: ये अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी बिके

आकाश सिंह (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
इशान पोरेल (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
एम सिद्दार्थ (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
बी संदीप (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
प्रवीण तांबे (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा
तर्जिंदर सिंह ढिल्लों (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में किंग्स XI पंजाब ने खरीदा
अब्दुल समद (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
अनिरुद्ध जोशी (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
बलवंत राय सिंह (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
संजय यादव (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
पवन देशपांडे (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा
तुषार देशपांडे (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा
आर साई किशोर (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
दिग्विजय देशमुख (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
ललित यादव (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में दिल्ली कैपिटल ने खरीदा
शाहबाज अहमद (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा
मोहसिन खान (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा
निखिल नाइक (बेस प्राइस INR 20 लाख) 20 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

Open in app