IPL 2020: फिल्म काई पो चे में की थी ऐक्टिंग, अब आईपीएल में आएगा नजर, मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा

Digvijay Deshmukh: 2013 में आई सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म में नजर आ चुके 21 वर्षीय खिलाड़ी अब आईपीएल में नजर आएगा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 21, 2019 10:47 AM

Open in App
ठळक मुद्देकाई पो चे में दिग्विजय ने निभाया था अली का किरदारदिग्विजय देशमुख को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 नीलामी में कई अनजान प्रतिभाओं पर टीमों ने भरोसा जताते हुए उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया है। ऐसी ही एक प्रतिभा हैं, दिग्विजय देशमुख, जिन्हें इस नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा है। 

मुंबई के इस 21 वर्षीय ऑलराउंडर की आईपीएल तक की यात्रा अन्य खिलाड़ियों से काफी अलग और बेहद रोचक रही है। 

काई पो चे फिल्म में नजर आ चुके हैं दिग्विजय देशमुख

बहुत कम लोगों को पता होगा कि दिग्विजय देशमुख 2013 में आई सुशांत सिंह राजपूत के लीड रोल वाली फिल्म 'काई पो चे' में भी नजर आ चुके हैं। 

दिग्विजय देशमुख काई पो चे फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे और फिल्म में अली का किरदार निभाया था। उस फिल्म में कंचे और क्रिकेट खेलते नजर आए थे, जिसका सपना एक दिन भारत के लिए खेलना था। 

विजय हजारे ट्रॉफी में दिग्विजय ने किया दमदार प्रदर्शन

इस साल की विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 9 विकेट झटकने वाले दिग्विजय को इस प्रदर्शन का इनाम आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए चुने जाने के रूप में मिला है।

दिग्विजय ने पीटीआई से कहा, 'हां, मैं दिग्विजय हूं और मैंन उस फिल्म काई पो चे में अली का किरदार निभाया था। लेकिन मैं कभी भी अभिनेता नहीं था, मैं हमेशा से क्रिकेटर हूं। अब मैं धीरे-धीरे अपना सपना पूरा कर रहा हूं।' 

बीड जिले में जन्मे दिग्विजय ने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के खिलाफ दिसंबर 2019 में अपना रणजी डेब्यू करते हुए 83 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट भी लिए थे।

उन्होंने अब तक एक प्रथम श्रेणी मैच और 7 टी20 मैच खेले हैं और 104 रन बनाने के अलावा 15 विकेट झटके हैं।

ऐक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे दिग्विजय

दिग्विजय ने भले ही काई पो चे फिल्म में ऐक्टिंग की है, लेकिन वह अपनी पहचान क्रिकेटर के तौर पर ही चाहते हैं और उन्हें ऐक्टर के तौर पर पहचाना जाना कभी पसंद नहीं रहा।

काई पो चे फिल्म में दिग्विजय ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जिसका सपना एक दिन भारत के लिए खेलना था, अब हकीकत में उन्होंने आईपीएल नीलामी में बिककर उस सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

टॅग्स :दिग्विजय देशमुखआईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या