IPL 2019, SRH vs RCB: सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन, फिर भी रच दिया ये इतिहास

IPL 2019, SRH vs RCB: सैमसन ने इस मुकाबले के साथ आईपीएल करियर के अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह अब आईपीएल में सबसे कम उम्र में इस आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने ये मुकाम 24 साल और 140 दिन की उम्र में हासिल किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 1, 2019 12:08 PM2019-04-01T12:08:10+5:302019-04-01T12:08:10+5:30

IPL 2019, SRH vs RCB: Sanju Samson Youngest to 2000 IPL runs | IPL 2019, SRH vs RCB: सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए संजू सैमसन, फिर भी रच दिया ये इतिहास

(Photo Courtesy: Twitter/IPL)

googleNewsNext

IPL 2019, SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में रविवार (31 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से महज 8 रन बनाए। बावजूद इसके सैमसन ने इतिहास रच दिया।

सैमसन ने इस मुकाबले के साथ आईपीएल करियर के अपने 2000 रन पूरे कर लिए। वह अब आईपीएल में सबसे कम उम्र में इस आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने ये मुकाम 24 साल और 140 दिन की उम्र में हासिल किया।

आईपीएल में 2 हजार रन पूरा करने वाले युवा:
24 साल 140 दिन संजू सैमसन
24 साल 175 दिन विराट कोहली
25 साल 155 दिन सुरेश रैना
25 साल 344 दिन रोहित शर्मा
26 साल 331 दिन अजिंक्य रहाणे

कठिन पिच पर राजस्थान रायल्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 46 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये जिसकी बदौलत आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रायल्स को आठ रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

धोनी ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए टीम को पांच विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया। जवाब में रायल्स की टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना सकी और यह उनकी लगातार तीसरी हार थी। 

Open in app