IPL 2019: वाइड ना मिलने पर पोलार्ड ने जताया था अंपायर का विरोध, लग गया जुर्माना

IPL 2019: ये वाकया मुंबई की पारी के 19.3 ओवर का है। ब्रावो की पहली गेंद पर डबल की गुंजाइश होने के बावजूद पोलार्ड ने रन नहीं लिया। उन्हें विश्वास था कि वह अगली गेंदों पर बाउंड्री लगा लेंगे लेकिन...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 13, 2019 01:46 PM2019-05-13T13:46:53+5:302019-05-13T13:46:53+5:30

IPL 2019, MI vs CSK: Kieron Pollard fined 25 percent for showing dissent | IPL 2019: वाइड ना मिलने पर पोलार्ड ने जताया था अंपायर का विरोध, लग गया जुर्माना

IPL 2019: वाइड ना मिलने पर पोलार्ड ने जताया था अंपायर का विरोध, लग गया जुर्माना

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड ने 25 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। बल्लेबाजी के दौरान पोलार्ड ने कुछ ऐसा किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

ये वाकया मुंबई की पारी के 19.3 ओवर का है। ब्रावो की पहली गेंद पर डबल की गुंजाइश होने के बावजूद पोलार्ड ने रन नहीं लिया। उन्हें विश्वास था कि वह अगली गेंदों पर बाउंड्री लगा लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, दूसरी बॉल डॉट गई। तीसरी गेंद वाइड की लाइन से कुछ दूर गिरी, जिस पर अंपायर ने इस अतिरिक्त गेंद नहीं माना। रन ना निकाल पाने की खीझ और उस पर वाइड ना मिलना पोलार्ड को बेहद खला।


पोलार्ड ने विरोध जताते हुए बल्ले को हवा में उछाला। जब ब्रावो अगली गेंद फेंकने के लिए दौड़ने लगे और पोलार्ड वाइड की लाइन तक आकर खेलने के लिए तैयार हो गए। हालांकि गेंद फेंकने से पहले ही उन्होंने ब्रावो को रुकने का इशारा किया। इस पर नितिन मेमन पोलार्ड के पास गए और उन्हें कुछ कहा। इसी बीच इयान गोल्ड भी वहां पहुंच गए।

Open in app