IPL 2019: क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने सिक्सर किंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए सिक्स किंग बन गए।

By सुमित राय | Published: March 30, 2019 06:42 PM2019-03-30T18:42:10+5:302019-03-30T18:42:10+5:30

IPL 2019, KXIP vs MI: Chris Gayle became first batsman to hit 300 sixes in IPL history | IPL 2019: क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने सिक्सर किंग

IPL 2019: क्रिस गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने सिक्सर किंग

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए सिक्स किंग बन गए। गेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में 300 छक्के पूरे कर लिए। गेल ने मिशेल मैक्लेंघन के फेंके तीसरे ही ओवर में मिडऑन के ऊपर से लगातार दो छक्के जड़कर अपने तीन सौ छक्के पूरे कर लिए और वह यह कारनामा करने वाले भी आईपीएल के पहले बल्लेबाज बन गए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दूसरे नंबर पर हैं, जिन्‍होंने आईपीएल में अब तक 192 छक्‍के जड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी हैं, जिन्होंने आईपीएल में 187 छक्के लगाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाल खिलाड़ी

खिलाड़ीटीममैचछक्के
क्रिस गेलकिंग्स इलेवन पंजाब115302
एबी डिविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर143192
एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स177187
सुरेश रैनाचेन्नई सुपर किंग्स178186
रोहित शर्मामुंबई इंडियंस176185

मुंबई के खिलाफ गेल का प्रदर्शन

मुंबई के खिलाफ क्रिस गेल ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच में कुल चार छक्के लगाए। इस मैच से पहले गेल के खाते में 298 छक्के थे। मुंबई के खिलाफ गेल ने 24 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 40 रनों की पारी खेली। गेल को 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने बाउंड्री लाइन पर हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया।

क्रिस गेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेले हैं। वे फिलहाल किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं।

Open in app